प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के ऐतिहासिक 12 वर्ष, पूर्णमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणेश जी मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की
  • प्रधानमंत्री के निर्णयों से देश में आया सकारात्मक परिवर्तन

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मोती डूंगरी स्थित गणेश जी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश की उन्नति तथा प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हुआ है। इस समयावधि में उनके ऐतिहासिक कार्यों एवं निर्णयों से देश में सकारात्मक परिवर्तन आया है। जनकल्याण एवं विकास की योजनाएं, नक्सलवाद एवं आतंकवाद का खात्मा तथा दुनिया में बढ़ता भारत का गौरव इसका प्रमाण है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंतिम पायदन पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सबसे लम्बे समय तक (12 वर्ष से अधिक) निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरे कार्यकाल में नव कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में ही श्रद्धालुओं को सेवाभाव से प्रसाद का वितरण किया तथा पूर्ण आत्मीयता से बातचीत भी की। इस अवसर पर विधायक कालीचरण सराफ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😮
जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14

जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

जागरूक जनता के youtube पेज को सब्सक्राइब जरूर करें
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जो संस्थान जीवन में आगे बढ़ाएं , उसके लिए रहे सदैव शुक्रगुजार – कुलगुरु जैतावत

एमबीए- एग्रीबिजनेस 2026 बैच के विद्यार्थियों का विदाई समारोह...

Jagruk Janta Hindi News Paper 15 July 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14 जागरूक जनता Facebook...