विधायक ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

चित्तौड़गढ़ @ jagruk janta। चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने आज प्रातः श्री सांवलिया जी जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया।
विधायक प्रवक्ता गिरीश दीक्षित ने बताया कि विधायक आक्या द्वारा क्षेत्र में कोरोना महामारी के प्रसार को देखते हुए चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं का निरीक्षण पीएमओ डॉ दिनेश वैष्णव एवं अन्य डॉक्टर एवं चिकित्सा कर्मियों की टीम के साथ किया। विधायक आक्या ने पीएमओ से वार्ड में ऑक्सीजन की आपूर्ति एवं रेमेडीसीवर इंजेक्शन की सुचारू पूर्ति हेतु व्यवस्थाओं की जानकारी ली एवं उन्होंने अधिकारियों को वार्डों में ऑक्सीजन की  पर्याप्त उपलब्धता के साथ ही रेमेडीसीवर इंजेक्शन का स्टॉक एवं अन्य जीवनरक्षक दवाईयों को उपयुक्त मात्रा में रखने के निर्देश दिये। विधायक ने  अधिकारियों को चिकित्सा व्यवस्थाओं को चाक-चैबंद बनाने के साथ ही आने वाली किसी भी विकट परिस्थिति हेतु आपातकालीन व्यवस्थाओं के विस्तार हेतु तत्पर रहने के साथ ही चिकित्सालय में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था के साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया।
विधायक आक्या के साथ जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र झंवर, नगर महामंत्री एवं पार्षद अनिल ईनाणी, प्रवक्ता गिरीश दीक्षित, भाजयुमो आई टी संयोजक राजन माली एवं अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 13 May 2026

Jagruk Janta 13 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

देर रात तक छलक रहे जाम, सिरोही आबकारी विभाग मौन

सियावा शराब ठेके पर नियमों की खुली धज्जियाँ, ग्रामीणों...