ओबीसी प्रमाणपत्र में जाति शब्द में भ्रांति को लेकर रणधवल राजपूत संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

-शिवरतन सारस्वत
बीकानेर@जागरूक जनता । रणधवल राजपूत संगठन की बीकानेर इकाई ने मंगलवार को ओबीसी प्रमाणपत्र में जाति शब्द में भ्रांति को लेकर जिला कलेक्टर के मार्फत राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री सहित समाज कल्याण विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा है । संगठन के जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन राणा ने बताया कि बीकानेर जिले में निवास करने वाली दमामी राणा नगारची बारोट जातिया एक स्वरूप है,जो पूर्ण रूप से हिन्दू सनातन धर्म से है एवं हिन्दू धर्म के रीति रिवाज को मानती है । ऐसे में सरकार द्वारा OBC के प्रमाण पत्र में लगे गेर मुस्लिम शब्द हटाकर दमामी राजपूत शब्द जोड़े या हिन्दू जोड़े । या फिर चारो नामो के स्थान पर रणधवल राजपूत शब्द जोड़ दिया जाए। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन राणा,उपाध्यक्ष जितेंद्र राणा, हड़मान राणा, रामस्वरूप राणा, विक्रम राणा, भंवर राणा, प्रेम राणा, जीतू बन्ना, नारूलाल राणा, अमित राणा, मघाराम राणा, नरेश डाबल, राजेश, मुकेश, दिनेश, कैलाश, नरेश एवं समाज के अनेक लोग उपस्थित थे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...