करौली व धौलपुर सांसद मनोज राजौरिया ने किए मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन

ब्रह्मलीन महंत किशोरपुरी महाराज को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मेहंदीपुर बालाजी। करौली व धौलपुर सांसद मनोज राजौरिया बुधवार को मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचे और वहां मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की और बालाजी महाराज से देश एवं प्रदेश में अमन चैन एवं खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने महंत निवास पहुंचकर ब्रह्मलीन महंत किशोरपुरी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मंदिर की आस्था पर किसी की भी कुदृष्टि हम पढ़ने नहीं देंगे

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के अधिग्रहण मामले में सांसद मनोज राजौरिया ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत किशोरपुरी महाराज ने बालाजी महाराज के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन में उजाला रोशनी आशीर्वाद देने के परम पूजनीय काम किए थे। और दुख ये हुआ कांग्रेस की सरकार ने जिस तरीके से इस पवित्र मंदिर के ऊपर अपनी गंदी नजर डाली और इस बालाजी मंदिर ट्रस्ट को सरकारी अधिग्रहण की चर्चा कर कार्रवाई शुरू करके एक नकारात्मक काम किया है। मैं सांसद होने के नाते यह विश्वास दिलाता हूं की इस मंदिर की आस्था पर इसके कार्य पर किसी की भी कुदृष्टि हम पढ़ने नहीं देंगे। मंदिर की आस्था के लिए मंदिर की श्रद्धा के लिए हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि व नेता राजस्थान जयपुर से लेकर दिल्ली तक बालाजी महाराज मंदिर की सेवा में समर्पित है। हर वक्त 24 घंटे इसी प्रकार समर्पित रहेंगे। बालाजी मंदिर पर किसी की भी कुदृष्टि पढ़ने नहीं देंगे। बालाजी महाराज का आशीर्वाद हम सब के ऊपर है।

ब्रह्मलीन महाराज जी के सिद्धांतों पर हम सब आगे चलेंगे

सांसद ने कहा कि मेहंदीपुर बालाजी महाराज की शरण में महाराज जी ने पूरे जीवन जो साधना व सेवा की बालाजी की सेवा करते करते ब्रह्मलीन व स्वर्ग को प्राप्त हुए। करौली व धौलपुर की मेरी जनता की ओर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।
ब्रह्मलीन महंत किशोर पुरी महाराज द्वारा सामाजिक शैक्षिक वेद धार्मिक क्षेत्र में किए गए कार्य याद किए जायेगे । ऐसे विरले ही होते है जो समाज के उत्थान के लिए हमेशा प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने हर क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य करते हुए समाज को नई दिशा देने का काम किया है। करौली व धौलपुर की जनता बल्कि राजस्थानी पूरे भारत के लोगों को बड़ा अटूट लाभ और आशीर्वाद और उन्नति उनसे मिली है आशा करता हूं कि यह परंपरा आगे बढ़ेगी और हम सब मिलकर ब्रह्मलीन महाराज जी के सिद्धांतों पर आगे चलेंगे।
इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश संयोजक राजेंद्र शेखपुरा, मेहंदीपुर बालाजी मंडल अध्यक्ष नमोनारायण मीणा, उपाध्यक्ष बबली हीरो, सत्यनारायण जैमन, देहात मंडल अध्यक्ष गजानंद शर्मा, श्याम सिंह सिसोदिया, गोवर्धन सिंह जादौन ,राजकुमार सिंह, सोनू सिंह पिंटू सिंह दातली आदि मौजूद रहे।
-प्रदीप बौहरा

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...