बीकानेर: उधार दिए रुपए व ब्याज मांगने पर अपने ही दोस्त की हत्या!टीवी सीरियल देख हत्याकांड की रची साजिश, 24 घण्टे में ही पुलिस ने किया खुलासा

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले के नोखा थाना क्षेत्र के चरकड़ा की रोही में मिली युवक की लाश का पर्दाफाश नोखा पुलिस ने कर दिया है । पुलिस को यह लाश सोमवार को ही मिली थी। मृतक युवक की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है । जिस पर पुलिस ने मात्र 24 घण्टे में ही इस हत्याकांड के आरोपी नन्दकिशोर सुथार को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है । इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला और कोई नही मृतक युवक का दोस्त है जिसने इस पूरे हत्याकांड को एक मामूली रकम के लेनदेन के चलते अंजाम दिया है । अपने दोस्त को लाश में तब्दील कर युवक निश्चिंत हो गया कि अब रुपये से जुड़ा लेनदेन उसे दुःख नही देगा, क्योंकि उधार दिए गए रुपये पर उससे ब्याज वसूलने वाला अब इस दुनियां में नही । पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर युवक ने इस पूरे हत्याकांड को अंजाम तक पहुंचाने के लिए टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल कई बार देखा और कई तरीके ईजाद किये । आरोपी ने पुलिस को बताया कि टीवी सीरियल में उसने देखा कि कई दफा सीरियल में हत्या का राज नही खुल पाता है ऐसे में उसने अपने दोस्त को ठिकाने लगाने के लिए हत्या कर उसका शव गढ्ढे में दफनाकर उसे खींफ से ढक दिया ताकि इस हत्याकांड से पर्दा ना उठ सके । ऐसे में पूरे शातिर तरीके से हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी आश्वस्त हो गया कि वह इस हत्याकांड में नही पकड़ा जाएगा । लेकिन शायद आरोपी भूल गया कि कानून के हाथ लंबे होते है । पुलिस ने इस हत्याकांड को फर्स्ट चेलेंज लेते हुए घटना के मात्र 24 घण्टे में ही पर्दाफाश करते हुए आरोपी हत्यारे दोस्त को दबोच कर गिरफ्तार कर लिया जंहा उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा ।

यह है मर्डर की कहानी
दरअसल अर्जुन और नन्दकिशोर सुथार मित्र थे । दोनों नोखा में साथ रहते थे । किसी काम से नंदकिशोर ने अर्जुन से पैंतीस हजार रुपए उधार लिए थे । इन रुपयों पर अर्जुन लगातार नन्दकिशोर से ब्याज वसूल रहा था । नन्दकिशोर का दावा है कि उसने पैंतीस हजार रुपए उधार लिए थे लेकिन पचास हजार रुपए चुका दिए थे । इसके बाद भी लगातार ब्याज की मांग होती रही । इस पर अर्जुन की हत्या करने का प्लान बनाया । तय योजना के तहत वो मोटर साइकिल पर अर्जुन को लेकर चरकड़ा के पास एक खेत में गया । जहां सरिये से अर्जुन की हत्या कर शव एक गड्ढे में डाल दिया । उम्मीद थी कि यहां उसे कोई नहीं देखेगा । शव अंदर ही अंदर गल जायेगा । एक चरवाहे ने वहां से गुजरते हुए बदबू आने पर खींप हटाकर देखा कि युवक का शव पड़ा है ।

टीवी सीरियल से सीखा
पुलिस को दिए बयान में नन्दकिशोर ने कहा कि उसने टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल में कई बार देखा कि हत्या करने वाला का अंत तक ही पता नहीं चलता । मुझे से अर्जुन ने रुपए लेने के नाम पर कई बार गाली गलौच किया । मेरी बेइज्जती की । इस पर उसे मारने का प्लान बना लिया था । 26 अगस्त को ही वो अर्जुन को खेतों में घूमने के लिए बुला लिया था । वो अपनी मोटर साइकिल पर गांधी चौक आया । जहां से साथ में रवाना हुए । खेत में ले जाकर उसे सरिये से मार दिया ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...