व्यास कॉलोनी निवासी युवक का कपिल सरोवर में मिला शव…

व्यास कॉलोनी निवासी युवक का कपिल सरोवर में मिला शव…

बीकानेर@जागरूक जनता। बरसात होने के साथ ही तालाबों में पानी की आवक के साथ डूबने की घटनाएं जिले में बढ़ रही है। श्रीकोलायत स्थित कपिल सरोवर में बीकानेर निवासी एक युवक का शव मिला है। इसकी इत्तिला मिलने पर मौके पर पहुंची श्रीकोलायत थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त व्यास कॉलोनी सेक्टर नम्बर एक निवासी मदन सिंह पुत्र गोविन्द सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजन पहुंच गए है तथा अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related