पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 25 से 30 लोगों के बहने की खबर, 2 की मौत और 32 घायल, 6 की हालत गंभीर

महाराष्ट्र के पुणे जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूट जाने से कई लोग नदी में बह गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और कई लोगों को बचाया गया है। इस टूटे हुए पुल के वीडियो भी सामने आए हैं।

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां इंद्रायणी नदी पर बना पुल का आधा हिस्सा गिर गया है। जब ब्रिज गिरा तब उस पर 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे में 25 से 30 लोगों के बहने की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत और 32 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। 6 लोगों की हालत गंभीर है। वहीं शुरुआती जानकारी के मुताबिक नदी में डूब रहे 7 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?
पुणे के मावल में कुंड माल में पुल गिरने से कुछ पर्यटक डूब गए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय की तलेगांव दाभाड़े पुलिस मौके पर पहुंच गई है। कुंडमाला को पार करने के लिए एक पुल है, जोकि गिर गया है।

रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक वहां मौजूद थे। कुछ लोग पुल पर खड़े थे। उसी समय पुल गिरने से यह हादसा हुआ।

कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोग टू व्हीलर बाइक लेकर पुल पर चढ़ गए थे। भीड़ ज्यादा थी और बाइक्स भी आ जाने के वजह से पुल ओवर लोड हो गया और ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यह पुल जर्जर स्थिति में था। मौके पर 10 से 12 एम्बुलेंस मौजूद हैं और NDRF की 2 टीमें मौके पर भेजी गई हैं।

सीएम फडणवीस का सामने आया बयान
सीएम फडणवीस ने कहा, ‘हादसे वाली जगह रेस्क्यू जारी है। पुल टूटने से कई लोग जख्मी हुए हैं। नदी में बहे लोगों को रेस्क्यू करना हमारी प्राथमिकता है।’

NCP शरदचंद्र पवार की नेता और सांसद सुप्रिया सुले का सामने आया बयान
सुप्रिया सुले ने कहा, ‘पुणे जिले के मावल तालुका के कुंडमाला में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया। आशंका है कि पुल पर मौजूद कुछ नागरिक बह गए होंगे। यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि ये सभी नागरिक सुरक्षित रहें। मैंने इस घटना के बारे में पुणे के जिला कलेक्टर से बात की है और वे सभी आवश्यक सहायता भेज रहे हैं। नागरिकों से मेरा विनम्र अनुरोध है कि कृपया मानसून पर्यटन के लिए जाते समय आवश्यक सावधानी बरतें। सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें।’

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल...

माउंट आबू में BJP की चुनावी बैठक आयोजित

माउंट आबू. आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...