रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत सम्मानित

जयपुर. रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक एवम अक्षेंद्र वेलफेयर सोसायटी के सचिव नरेंद्र सिंह रावत को क्लार्कस आमेर में आयोजित एजुकेशन समिट 2025 के सीजन 7 में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा एवम कैबिनेट मिनिस्टर राजवर्धन सिंह राठौर द्वारा एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।
यह अवार्ड श्री रावत को शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया गया। इससे पूर्व भी श्री रावत एजुकेशन एंटरप्रेन्योर ऑफ़ द ईयर 2023 से मॉरीशस के राष्ट्रपति महामहिम पृथ्वीराज सिंह रूपन एवं उप-प्रधानमंत्री श्रीमती लीला देवी दुखुन द्वारा सम्मानित हो चुके हैं
यूथ आइकॉन श्री नरेंद्र 250 से अधिक अंतरराष्ट्रीय एवम राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं।
एजुकेशन समिट में आयोजित पैनल डिस्कशन में भी श्री रावत ने भाग लिया और मूल्ययुक्त शिक्षा पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में राजस्थान के चिरपरिचित शिक्षाविदों ने भाग लिया एवम गुणात्मक शिक्षा पर अपनी बात रखी।
रावत एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन बी एस रावत ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल...

माउंट आबू में BJP की चुनावी बैठक आयोजित

माउंट आबू. आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...