अयोध्या में बनने वाली मस्जिद की ईंट मक्का से आई, सोने से लिखी हैं आयतें

Ayodhya Mosque: अयोध्या के राम मंदिर के बाद अब यहां बनने वाली भव्य मस्जिद भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। मस्जिद की नींव रखी जाने वाली पहली ईंट मक्का से वापस आ गई है। इस ईंट पर सोने से आयतें लिखी गई हैं।

अयोध्या. अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बने मंदिर के बाद अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 5 एकड़ जमीन पर भव्य मस्जिद बनने वाली है। ये मस्जिद न सिर्फ आर्किटेक्चर की दृष्टि से अद्भुत होगी, बल्कि साम्प्रदायिक सद्भाव की मिसाल कायम करेगी। ईद के बाद इसका निर्माण शुरू होगा। इससे पहले पवित्र काली मिट्टी (Black Soil) की एक ईंट अयोध्या पहुंचाई जाएगी। इस पवित्र ईंट पर सोने से कुरान की ‘आयतें’ लिखी गई हैं। इस ईंट का मक्का शरीफ और मदीना शरीफ में ‘गुस्ल’ कराया गया है।

नई मस्जिद की नींव के लिए रखी जाने वाली पहली ईंट मक्का और मदीना से मुंबई आ गई है। यह ईंट मुंबई के एक भट्टे पर पकाई गई है। इसे पांच अकीदतमंदों के जरिए मक्का ले जाया गया था और पिछले हफ्के ही इसे मुंबई लाया गया था।

धन्नीपुरा ऐसे पहुंचेगी ईंट
इस ईंट को 12 मार्च को ईद के बाद मस्जिद स्थल, अयोध्या के पास धन्नीपुर गांव में ले जाया जाएगा। यह ईंट मस्जिद मुहम्मद बिन अब्दुल्ला विकास समिति के अध्यक्ष और इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के सदस्य हाजी अराफात शेख के घर से मुंबई जाएगी, जो मस्जिद के निर्माण की देखरेख करेंगे।

ज़म-ज़म के पानी से धोई गई ईंट
जी सलाम के एक रिपोर्ट के अनुसार, अयोध्या मस्जिद की नींव रखने की तैयारियों के बारे में शेख ने कहा कि उलेमा पैदल चलकर कुर्ला से पूर्वी तट पर मुंबई के आखिरी उपनगर मुलुंड तक ईंट ले जाएंगे। इसके बाद ईंट सड़क के रास्ते से लखनऊ और आखिर में धन्नीपुर पहुंचेगी। ईंट कैसे ले जाई जाएगी, इसके बारे में अभी विचार किया जा रहा है। शेख ने कहा कि ईंट को मक्का के पास ज़म ज़म के पानी और इत्र से धोया गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...