दिल्ली-राजकोट-दिल्ली स्पेशल (01 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन


रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु दिल्ली-राजकोट-दिल्ली स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04010, दिल्ली-राजकोट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.02.24 को दिल्ली से 21.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 17.00 बजे राजकोट पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04009, राजकोट-दिल्ली स्पेशल रेलसेवा दिनांक 13.02.24 को राजकोट से 22.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 18.00 बजे दिल्ली पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में गुडगाॅव, रेवाडी, अजमेर, फालना, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना, सुरेन्द्रनगर व वांकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Next Post

अयोध्या से दर्शन कर लौटे कार्यकर्ताओं का किया स्वागत

Wed Feb 7 , 2024
केकड़ी @ जागरूक जनता। अयोध्या में रामलला के दर्शन कर लोटे कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त नेतृत्व स्वागत किया गया। 3 फरवरी को आस्था स्पेशल रेल द्वारा 1313 कार्यकर्ता प्रभु श्री रामलला के दर्शन […]

You May Like

Breaking News