खारा औद्योगिक क्षेत्र में इस फेक्ट्री पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, मचा हड़कंप..

बीकानेर@जागरूक जनता। राज्य सरकार द्वारा निरोगी राजस्थान उद्देश्य के साथ 1 जनवरी से 31 मार्च तक चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में गुरूवार को सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली द्वारा खारा औद्योगिक क्षेत्र व श्रीडूंगरगढ़ के धनेरू में औचक निरीक्षण व खाद्य नमूनीकरण का कार्य किया गया। खारा औद्योगिक क्षेत्र में जांच के दौरान गणपति टेस्टी फ़ूड प्राइवेट लिमिटेड के कारखाने में पाए गए 2250 किलो अवधिपार नमक को मौके पर ही नष्ट करवाया गया और बेसन, भुजिया व पापड़ के खाद्य नमूने लिए गए। श्रीडूंगरगढ़ के धनेरू में अभिषेक मसाला उद्योग से लाल मिर्च व धनिया पाउडर के नमूने लिए गए। इस प्रकार कुल पांच नमूने संग्रहित किए गए। दल में जिला फ्लोरोसिस समन्वयक महेंद्र जयसवाल व सहायक कर्मचारी सुखदेव शामिल रहे।

एफएसओ महमूद अली ने बताया कि जिले में अभियान के दौरान कुल 104 नमूने संग्रहित किए गए हैं जिनमें से 68 का परिणाम जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला से प्राप्त हुआ है। इनमें से दूध, दही, लड्डू, गुलाब जामुन पफरिंग, मसाले आदि के कुल 20 नमूने अमानक पाए गए जिनसे संबंधित फर्म के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही जारी है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...