शोशल मीडिया के जरिये झांसे में आई लड़की एटीम कार्ड लेकर बीकानेर से जयपुर एयरपोर्ट पहुंची, बीकानेर पुलिस की सूझबूझ से बड़ी अनहोनी होने से बची,पढ़े ख़बर

–नारायण उपाध्याय
बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर पुलिस की सूझबूझ से शोशल मीडिया के जाल में फंसी लड़की को जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट से दस्तयाब किया गया है । बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय लड़की को झारखंड के युवक ने सोशल प्लेटफार्म के जरिये अपना शिकार बनाकर उससे लॉटरी लगने की बात कह कर एटीम कार्ड लेकर झारखंड आने को कहा और इस पर लड़की अपनी माँ का एटीम कार्ड लेकर परिजनों को बिना बताए घर से निकल गई । परिजनों को जब अपनी लड़की के गायब होने का पता चला तो तुरंत गंगाशहर पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने तत्परता व सूझबूझ दिखाते हुए सबसे पहले एटीम कार्ड को ब्लॉक करवाया और साईबर सेल की मदद से लड़की की लोकेशन पता कि तो लड़की के जयपुर की तरफ जाने का सुराग मिला जिस पर पुलिस ने जयपुर के रास्ते मे पड़ने वाले रतनगढ़ व फतेहपुर कोतवाली पुलिस से संपर्क साध कर मदद मांगी, जिस पर दोनो थानों की पुलिस ने बीकानेर से जयपुर जाने वाली सभी प्राइवेट बसों को चैक किया इधर गंगाशहर पुलिस लड़की के परिजनों के साथ जयपुर के लिए रवाना हो गई । वंही साईबर सेल के दीपक यादव लगातार लड़की की लोकेशन ट्रेस करने में जुटे हुए थे, आखिरकार लड़की की लोकेशन जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर आकर रुक गई जिस पर यादव ने गंगाशहर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह को इसकी इत्तला दी जिस पर साये की तरह पीछा करते हुए लड़की को सांगानेर एयरपोर्ट पर दस्तयाब कर लिया जंहा से लड़की को लेकर परिजन व पुलिस टीम बीकानेर रवाना हो गए है।

एटीम ब्लॉक होने की वजह से बड़ी अनहोनी होने से बची

लड़की के दादा परमहंस के अनुसार उसकी नाबालिग पोती की उम्र 15 वर्ष है। लड़की के पिता नही है वह अपनी माँ व दादा के साथ रहती है । लड़की ने बताया वह झारखंड के युवक से शोशल मीडिया के माध्यम से सम्पर्क में आई । इस दौरान लड़के ने कहा कि उसे लाखो की लॉटरी लगी है जिसके लिए उसे अपना एटीम कार्ड लाना होगा । इस पर वह परिजनों से छुपकर वन साइड ओला कैब बुककर जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पहुंची वंहा से फ्लाइट से दिल्ली होती हुई रांची झारखण्ड जाने की योजना थी परन्तु एटीएम ब्लॉक होने से टिकट नही बन सकी और तभी पुलिस टीम व परिजन पहुंच गये । परिजनों के अनुसार जो एटीम कार्ड लेकर गई थी, उस खाते में 3.5 लाख रुपए थे, ऐसे में समय रहते परिजनों की सूचना पर पुलिस ने सूझबूझ व तत्परता दिखाते हुए बड़ी अनहोनी होने से बचा लिया ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...