कोलायत विधान सभा क्षेत्र की 13 स्कूलों के लिए 672.88 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति हुई जारी


विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष, मरम्मत व नवीन भवन बनेंगे-ऊर्जा मंत्री भाटी

बीकानेर@जागरूक जनता। राजस्थान सरकार के वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री महोदय की बजट घोषणाओं के आधार पर श्री कोलायत विधानसभा क्षेत्र की 13 राजकीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष, मरम्मत एवं नवीन भवन निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। साथ ही सम्बंधित विभागों को भी आदेशित कर दिया है कि निविदा आमंत्रित कर कार्य इसी वित्तीय वर्ष में प्रारम्भ कर दिया जाये। इन स्कूलों में निर्माण करवाने के लिए 672.88 लाख रूपये स्वीकृत किए जायेंगे।
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सियाणा-जोधासर में 25.29 लाख रूपये, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय अगनेऊ में 16.86 लाख रूपये, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माधोगढ़ में 16.86 लाख रूपये, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय झझू में 16.86 लाख रूपये, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शास्त्रीनगर में 16.86 लाख रूपये, राजकीय बालिका प्राथमिक विद्यालय चानी में 8.43 लाख रूपये, राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय बज्जू खालसा में 10.84 लाख रूपये, राजकीय माध्यमिक विद्यालय देवड़ों की ढ़ाणी में 10.84 लाख रूपये, राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय खारी चारणान में 31.33 लाख रूपये, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारिया पातावतान में 31.33 लाख रूपये, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलायत में 30.48 लाख रूपये, राजकीय आर्दश उच्च माध्यमिक विद्यालय हदा में 20 लाख रूपये तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलायत में नवीन भवन निर्माण हेतु 436.90 लाख रूपये के निर्माण करवाया जायेगा।
भाटी ने बताया कि विद्यालयों में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद विद्यार्थियों के लिए सुविधाअें का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि वित्तीय स्वीकृतियां मिलने पर समस्त क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला  का कोटि-कोटि हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...