दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में कठोर सजायाफ्ता फरार बंदी 5 महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा,आज चढ़ा हत्थे..

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत बीछवाल थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तकरीबन पांच महीने से पैरोल से फरार चल रहे सजायाफ्ता बंदी को आज दबोच कर गिरफ्तार किया जंहा से आरोपी को जेल भेज दिया गया ।

बीछवाल थानाधिकारी सीआई मनोज शर्मा ने बताया कि 4 अक्टूबर को जैल प्रशासन द्वारा रिपोर्ट दी गई थी कि केन्द्रीय कारागृह बीकानेर में दुष्कर्म एवं पोक्सो अधिनियम में कठोर कारावास से सजायाफ्ता बन्दी सत्येन्द्रसिंह उर्फ पिन्टु पुत्र धर्मेन्द्र सिंह  जाट निवासी अमरपुरा खुर्द पुलिस थाना सिंघाना जिला झुंझुनू जो 20 दिन की पैरोल पर गया था,जो वापिस नही लौटा और फरार हो गया । इस पर बन्दी के विरूद्ध मामला दर्ज कर  तलाश शुरू की गई ।

सीआई शर्मा ने बताया तकनीक सूचना व जांच से पता चला कि बन्दी सत्येन्द्र सिंह गिरफ्तारी के डर से अपना गांव छोङकर अजमेर एवं जयपुर चला गया है। लेकिन साये की तरह बीछवाल पुलिस की एक टीम मनोज कुमार हैड कानि के नेतृत्व में फरार बन्दी की तलाश में पीछे लगी हुई थी । और आज मौका मिलते ही बीछवाल पुलिस ने बन्दी सत्येन्द्र सिंह को दबोच लिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया जंहा से उसे जेल भेज दिया गया ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related