पाकिस्तान से बात सिर्फ PoK और आतंक के मुद्दे पर होगी, PM मोदी का दुश्मन देश को साफ संदेश

PM Modi Address to Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र ने आज राष्ट्र के नाम संबोधन पर दुश्मन देश पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान से बात सिर्फ आतंक और PoK के मुद्दे पर होगी। भारत दुश्मन देश पाकिस्तान के आतंकी अड्डों और उनके आकाओं को घुसकर मारेगा। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर के चलते भारतीय सेना पाकिस्तान में पनप रहे आतंकियों पर कड़ा प्रहार करेगी।

पाकिस्तान से बात आतंक और PoK के मुद्दे पर होगी
पीएम मोदी ने कहा कि टेरर और टॉक एक साथ नहीं चल सकते हैं। टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं हो सकते हैं। पाकिस्तान से बात होगी तो सिर्फ आतंक और पीओके के मुद्दे पर ही होगी।

ये युग युद्ध का नहीं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि ये युग युद्ध का नहीं है। ये युद्ध का आतंकवाद का भी नहीं है। पाकिस्तान की फौज और पाकिस्तान की सरकार जिस तरह खाद और पानी दे रहे हैं। वह एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा।

भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल को सहन नहीं करेगा
पीएम मोदी ने कहा हमारी आर्मी, वायु सेना और नेवी लगातार अलर्ट पर है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत का ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। ये ऑपरेशन सिंदूर आतंक की लड़ाई में नई लकीर खीच दी है। भारत अपनी शर्तो पर जवाबी कार्रवाई देने के लिए तैयार है। भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल को सहन नहीं करेगा।

हमलों के डर से पाकिस्तान ने भारत के DGMO को किया फोन
पीएम मोदी ने कहा कि 10 मई (शनिवार) की दोपहर हमारे डीजीएमओ को फोन किया। तब तक हमने पाकिस्तान के आतंक के अड्डों को खंडहर बना दिया। इसलिए जब पाकिस्तान की तरफ से गुहार लगाई और कहा गया कि आगे से कोई आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाएगा तब भारत ने उस पर विचार किया।

पाकिस्तान के सीने पर हमला
पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के सीने पर हमला किया है। भारत की मिसाइल और ड्रोन ने पूरी सटीकता से उनके सैन्य ठिकानों पर हमला किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...