कम वर्षा से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे 2 सितम्बर से,8 लाख किसानों को फसल बीमा पॉलिसी का होगा वितरण

बीकानेर@जागरूक जनता। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेवराम धोजक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति की कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को बैठक हुई।
धोजक ने जिले में अल्पवृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान पर चिन्ता व्यक्त की। उन्होंने किसानों को हुए नुकसान का संयुक्त दल के माध्यम से आंकलन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्षा की कमी के कारण फसलों के खराबे की स्थिति की कृषि अधिकारियों से जानकारी ली और कहा कि जिन स्थानों पर खराबा हुआ है वहां सर्वे एवं गिरदावरी की कार्यवाही करवाकर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
उप निदेशक कृषि (विस्तार) कैलाश चौधरी ने बताया कि जिले में बारिश नहीं होने के कारण प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत फसलवार प्रस्ताव प्रमुख फसलों के लिए है, जिनमें 50 प्रतिशत से कम उपज होने की संभावना है। इस सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जिले में सर्वे का कार्य 2 से 10 सितम्बर के मध्य करवाया जाए। ग्वार, मोठ व बाजरा मुख्य फसल में पटवार स्तर पर गठित संयुक्त टीम में कृषि पर्यवेक्षक, सहायक कृषि अधिकारी, पटवारी, गिरदावर व बीमा कम्पनी युनिवर्सल सोम्पो के प्रतिनिधि द्वारा सर्वे कार्य किया जाएगा। जिन पटवार मण्डलों में 50 प्रतिशत से अधिक फसल नुकसान आंकलित होगा, उन पटवार मण्डलों में बीमित कृषकों को तत्काल राहत प्रदान की जायेगी।

किसानों को फसल बीमा पॉलिसी का वितरण होगा-

चौधरी ने बताया कि 11 से 25 सितम्बर, 2021 के मध्य जिले में बीमित लगभग 8 लाख कृषकों को फसल बीमा पॉलिसी का वितरण किया जाना है। जिस पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ने निर्देशित किया कि तय समय अवधि में ही संयुक्त सर्वेक्षण एवं पॉलिसी वितरण का कार्य कृषि विभाग, राजस्व विभाग व संबंधित फसल बीमा कम्पनी परस्पर सहयोग से सुनिश्चित करवाएं। जिले में बीमित कृषकों को पहली बार पॉलिसी वितरण किया जाना है।
बैठक में अतिरिक्त मुख्यकार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र चौधरी, सहायक निदेशक डॉ. रामकिशोर मेहरा, उद्यानिकी विभाग के जयदीप दोगने, मुकेश गहलोत, धर्मपाल खीचड, मानाराम जाखड व यूनिवर्सल सोम्पो के स्टेट हेड मान सिंह नेगी, संत कुमार, नितेश राय एवं राजस्व विभाग से इम्तियाज भाटी व कैलाश दान उपस्थित थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...