बालश्रम उन्मूलन टीम ने किया औचक निरीक्षण

बीकानेर@जागरूक जनता।  बालश्रम उन्मूलन टीम द्वारा बुधवार को रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया के फैक्ट्रियों एवं होटलों का निरीक्षण किया गया। बाल कल्याण समिति के सदस्य एवं टीम प्रभारी हर्षवर्धन सिंह भाटी तथा किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य किरण गौड़ के नेतृत्व में विभिन्न फैक्ट्रियों एवं होटलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्रियों व होटलों के मालिकों को निर्देश दिए गए कि वे किसी भी नाबालिग को कार्य पर नहीं रखेंगे,अगर ऐसा पाया जाता है तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम द्वारा फैक्ट्रियों व होटलों के मालिकों को अपनी इकाइयों के प्रवेश द्वार पर बालश्रम नहीं करवाने का बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए गए तथा बालश्रम कानून की जानकारी भी दी गई। बालश्रम उन्मूलन टीम द्वारा फैक्ट्रियों व होटल के मालिकों से बंधपत्र भरवाया गया। इस दौरान जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया एवं सचिव कमल बोथरा ने बालश्रम उन्मूलन में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। रेस्क्यू टीम द्वारा संदिग्ध पाए गए नाबालिग बच्चों के दस्तावेजों की जांच की गई। रेस्क्यू टीम में मानव तस्करी प्रकोष्ठ विरोधी के थानाधिकारी दिलीप सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन की सरिता देवी मौजूद रही।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...