जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता को ज्ञापन दिया

जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता को ज्ञापन दिया

बीकानेर@जागरूक जनता। एफ सेक्टर राजनगर जयपुर रोड बीकानेर एवं संपूर्ण गली के बाबत 1 वर्ष पूर्व आवेदन करने के बाद बार-बार विभाग के चक्कर निकालने के बाद भी उक्त सेक्टर की गली में पाइप लाइन नहीं डालने पर मोहल्ले की पाइप लाइन में मिलान नहीं करने पर आज दिनांक 4 जून 2021 को राजनगर कार्य समिति के अध्यक्ष ऋषिराज सिंह शेखावत व समस्त मोहल्ले वासियों द्वारा मुख्य अभियंता दीपक वंसल को ज्ञापन दिया गया

जिसमे राजनगर कार्य समिति के अध्यक्ष ऋषिराज सिंह शेखावत द्वारा बताया गया की अभियंता जलदाय विभाग-2 को लिखित व मौखिक रूप से बार बार पाइप लाइन मिलान करने का आग्रह किया गया। जिसे पर बात को गंभीरता से लेते हुए  मुख्य अभियंता दीपक बंसल के द्वारा 4 दिन में कार्य करने का आश्वासन दिया गया तथा शेखावत के द्वारा बताया गया अगर 4 दिनों में हमारी माँग पूरी नही हुई तो मौहल्लेवासी अनशन पर बैठेंगे।   ज्ञापन देने में संदीप पुनिया,सत्येंद्र सिंह शेखावत,रविंद्र सिंह कालीपहाड़ी,देवेंद्र सिंह ख्याली,मोहित बापेउ,गजानंद ओझा,लोकेंद्र सिंह शेखावत,चंद्रजीत सिंह शेखावत,नवीन रांगी,भानु प्रताप सिंह ,विक्रम सिंह,आदि उपस्थित रहे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...