राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में छात्रों की हड़ताल समाप्त

जयपुर। जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, मानद विश्वविद्यालय में यूजी एवं पीजी के छात्रों द्वारा पिछले 18 दिनों से कई मांगों को लेकर संस्थान में कार्य बहिष्कार के साथ हड़ताल की जा रही थी।

हड़ताल के दौरान कुलपति प्रो. संजीव शर्मा, डीन छात्र कल्याण प्रो. सुनील यादव, उपनिदेशक प्रशासन चंद्रशेखर शर्मा ने पीजी छात्र संघ अध्यक्ष नवल सिंह और यूजी छात्र संघ अध्यक्ष देवेंद्र कुलदीप के साथ छात्रों की मांगों को लेकर सकारात्मक वार्ता की गई। छात्रों की मांगों पर आश्वासन मिलने पर संतुष्ट होकर छात्रसंघ ने हड़ताल को वापस ले लिया और प्रशासन के साथ मिलकर सभी कार्यो में सहयोग का आश्वासन दिया है।

कुलपति एवं अन्य अधिकारियों द्वारा छात्र नेताओं को ज्यूस पिलाकर हड़ताल को समाप्त कर दिया।

कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने बताया की संस्थान के छात्र अपनी कई मांगों को लेकर पिछले 18 दिनों से संस्थान में कार्य बहिष्कार के साथ हड़ताल पर थे। हड़ताल समाप्त करने के लिए छात्रों से वार्ता की गई, जिसमे मांगों को लेकर छात्र नेताओं के साथ सकारात्मक सहमति बनी है। छात्रों की मांगों को पूरा करने के लिए मंत्रालय स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...

भारत-जापान शैक्षणिक सहयोग से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : डॉ. मनीष बियानी

BICON-2026 के दूसरे दिन : इंटेलिजेंट हेल्थकेयर, एआई और...

21वें इंडो-जापान इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस BICON-2026 का हुआ भव्य आगाज़

जापान में पढ़ाई, स्कॉलरशिप और करियर के अवसरों से...