मेरी माटी मेरा देश के तहत अमृत कलश यात्रा का हुआ आयोजन

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के राष्ट्रीय सेवा योजना+2 इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान ‘मेरी माटी, मेरा देश’ के अंतर्गत पंच प्राण शपथ लेकर अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों द्वारा अपने निवास स्थान से अपनी मातृभूमि की थोड़ी सी मिट्टी लेकर अमृत कलश में एक-एक करके इकट्ठा करते हुए संरक्षित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी पारस कुमार जैन के नेतृत्व में स्वयं सेवकों द्वारा सामूहिक पंच प्रण की शपथ ग्रहण की । सभी स्वयंसेवकों ने ‘भारत माता की जय’, ‘मेरी माटी, मेरा देश’ जैसे देशभक्तिपूर्ण नारों के साथ शाला परिसर में ही अमृत कलश को सुरक्षित रखवा दिया। कार्यक्रम को प्रधानाचार्य दशरथ सिंह शक्तावत व उपप्राचार्य कालूराम सामरिया ने संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बनाए रखने में तथा राष्ट्रीय विरासत को सुरक्षित रखते हुए देश के विकास में योगदान हेतु सभी स्वयंसेवकों को सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर उपप्राचार्य बिहारीदान चारण, रामधन कुम्हार, संतोष रैगर, पारसमल जैन, रामनिवास कोली ,पुरुषोत्तम सैनी, व्याख्याता विनोद कुमार जैन, राजेन्द्र जैन, हेमन्त जैन, फरीदा बानो, वेणु सेन आदि भी उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...