खाकी पर दाग:कार्यवाहक थानाधिकारी तीन हजार की रिश्वत लेते रँगे हाथों चढ़ा एसीबी के हत्थे

खाकी पर दाग:कार्यवाहक थानाधिकारी तीन हजार की रिश्वत लेते रँगे हाथों चढ़ा एसीबी के हत्थे

गंगापुरसिटी । प्रदेश में बीते दिनों से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत शनिवार को जिले में एक और पुलिस अधिकारी को तीन हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार नयापुरा महुखुर्द ग्रामीण पुलिस थाना गंगापुर सिटी निवासी गोपाल सिंह सैनी ने एसीबी सवाई माधोपुर में वाद दर्ज कराया कि एक मुकदमे में दर्ज नाम हटाने के लिए उप निरीक्षक हाल थाना कोतवाली प्रभारी गंगापुर सिटी वीरेन्द्र सिंह ने पांच हजार रुपये की मांग की थी, ओर वो इसके एवज में दो हजार रुपये पहले दे चुका है ,तीन हजार रुपए ओर देना बाकी है। इस वाद के बाद शनिवार को उप अधीक्षक एसीबी राजेश कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ ट्रेप की कार्यवाही को अंजाम देने के लिए जाल बिछाया ओर कार्यवाहक थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह को तीन हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एकाएक एसीबी की हुई कार्यवाही से महकमे में हड़कंप मच गया । बता दे, एसीबी की बीते दिनों से हुई कार्यवाहियों में खाकी भी रडार पर है, और कई भ्रष्ट पुलिसकर्मी एसीबी के चपेट में आ चुके है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414