नयाशहर थानाधिकारी गोविंद ने हरा परिजनों का दुःख, बने मसीहा, रास्ता भटके बालक को मात्र दो घण्टे में ही मिलाया परिजनों से

नयाशहर थानाधिकारी गोविंद ने हरा परिजनों का दुःख, बने मसीहा,रास्ता भटके बालक को मात्र दो घण्टे में ही मिलाया परिजनों से

बीकानेर@जागरूक जनता। खाकी का नाम जेहन में आते ही अपराधियों की कंमकपीं सी छुट जाती है, वंही आमजन के रक्षक के रूप में खाकी का दूसरा चेहरा दिल को सुकून देता है । शनिवार को इसी दूसरे चेहरे के रूप में नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण एक परिवार के लिए बड़े मसीहा बनकर उभरे है । खेल- खेल में रास्ता भटककर घर से निकले बच्चे के परिजनों को मात्र दो घण्टे में ढूंढकर उसे शकुशल परिजनों को सुपर्द कर थानाधिकारी चारण ने पुलिस की तत्परता व छवि को साफ और मजबूत किया है ।

थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि शनिवार को दोपहर 3 बजे के करीब इत्तला मिली कि चोखुंटी पुलिया पर एक छोटा बच्चा रो रहा है, इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुवे हेडकांस्टेबल वेदपाल मय टीम कॉन्स्टेबल अशोक व महिला कांस्टेबल सुमन को तुरंत मौके पर भेजा गया । थाना टीम ने मौके से बच्चे को अपनी अभिरक्षा में ले लिया । बच्चे की उम्र करीब दो साल जिसने लाल कलर की टीशर्ट, निली जिंस व पैरो मे सेण्डल पहन रखी थी ।

थानाधिकारी चारण ने बताया कि बच्चे के परिजनों की तलाश हेतु शोशल मीडिया व पुलिस कंट्रोल रूम से सन्देश प्रसारित करवाया गया । वंही नयाशहर थाना पुलिस की टीम द्वारा आस पास के क्षेत्र में बच्चे के परिजनों की तलाश की गई और मात्र दो घण्टे में ही बच्चे के परिजनों का पता लगाने में पुलिस टीम सफल रही । बच्चे के पिता की पहचान अब्दुल कादरी पुत्र मोहम्मद रमजान जाति तेली निवासी नई मस्जिद सैयद चौक बीकानेर के रूप में हुई । बच्चे के पिता जब थाने पहुंचे तो उनको देखते ही बच्चे ने पहचान कर ली । परिजनो ने बच्चे का नाम अरहम बताया व कहा की बच्चा घर के बाहर खेल रहा था व खेलते -खेलते रास्ता भटककर पुलिये की तरफ आ गया ।  थानाधिकारी चारण ने बताया कि बच्चे को परिजनो को सुपुर्द कर हिदायत दी गई कि वे इस तरह की लापरवाही ना बरतें । परिजनो ने थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण सहित उनकी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया । परिजनों ने कहा गनीमत रही बच्चा किसी आवारा पशु व वाहन की चपेट मे नही आया और पुलिस की तुरंत कार्यवाही के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।

उल्लेखनीय है,एसपी प्रीति चन्द्रा की टीम सकारात्मक परिणाम दे रही है, खासकर नयाशहर थाने के प्रति जो पहले छवि थी, निश्चित तौर पर अब कह सकते हैं कि थानाधिकारी चारण ने अपनी सूझबूझ और एसपी के निर्देशन में उन सबका पटाक्षेप कर दिया है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...