श्रीकोलायत माइंस एसोसियेशन ने उपलब्ध कराएं पांच ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर

श्रीकोलायत माइंस एसोसियेशन ने उपलब्ध कराएं पांच ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर

बीकानेर@जागरूक जनता। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटीे ने कहा कि कोविड के बढ़ते मरीजों के उपचार में ऑक्सीजन संजीवनी के रूप में काम आ रही है। राजकीय चिकित्सालयों में लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या के कारण ऑक्सीजन की व्यवस्था करना भी एक चुनौती बन रहा है। इसके लिए  सरकारी प्रयासों के साथ भामाशाहों का भी आह्वान किया जा रहा है।
ऐसे ही संगठनों में श्रीकोलायत माइंस एसोसियेशन ने उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी की अपील पर रविवार को कोलायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पांच आॅक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराएं है।
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने कहा कि राज्य सरकार अपने संसाधनों से कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। चिकित्सालयों में आॅक्सीजन, दवा सहित अन्य संसाधन उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने श्रीकोलायत माइंस एसोसिएशन द्वारा संकट के इस समय में दिया गया सहयोग अनुकरणीय बताया और कहा कि इससे अन्य भामाशहों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंनेे कहा कि कोलायत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित कोलायत विधानसभा क्षेत्र के अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों मेें कोरोना के उपचार के लिए संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।


माइंस एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश काकड़ा, राजेश चूरा सहित सभी पदाधिकारियों ने कोलायत प्रशासन को आश्वस्त किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जरूरत के मुताबिक सहयोेग करेगा। उपखण्ड अधिकारी प्रदीप कुमार चाहर ने माइंस एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया और कहा कि आशा है भविष्य में भी एसोसियेशन इसी प्रकार से आमजन के हितार्थ सहायता करेंगी। इस अवसर पर वृताधिकारी कोलायत महावीर शर्मा, बीसीएमओ डाॅ.अनिल वर्मा, पूर्व सरपंच कोलायत देवी सिंह भाटी, समाज सेवी मनीष सेठिया सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...