एसपी प्रीति चन्द्रा ने सलाखों में बंद करने का दिया आदेश, बीछवाल पुलिस ने दिखाई तत्परता, दो को दबोच खिलाई जेल की हवा

बीकानेर पुलिस इन दिनों आक्रामक तेवर में दिख रही है । खाकी की जिला मुखिया प्रीति चंन्द्रा द्वारा सभी एसएचओ को एक वर्ष से अधिक पेंडिग पुराने प्रकरणों के निस्तारण व वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करने की सख्ताई से पालना के निर्देश दिए गए है ।

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर पुलिस इन दिनों आक्रामक तेवर में दिख रही है । खाकी की जिला मुखिया प्रीति चंन्द्रा द्वारा सभी एसएचओ को एक वर्ष से अधिक पेंडिग पुराने प्रकरणों के निस्तारण व वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करने की सख्ताई से पालना के निर्देश दिए गए है । इसी क्रम में बीछवाल पुलिस ने एसपी प्रीति चन्द्रा के निर्देश पर अपनी गुप्त सूचना के आधार पर फरार दो कैदियों को अपनी गिरफ्त में लेकर सलाखों के पीछे डाला है । बीछवाल थाना के अनुसार बीछवाल खुला शिविर से फरार बन्दी के सम्बन्ध में पुलिस थाना बीछवाल में दर्ज मुकदमे में  पुलिस अधिकारी गुमानाराम सउनि मय टीम ने फरार आरोपी चौपासनी हाउसिंग बोर्ड जोधपुर निवासी सोनू पुत्र अशोक जाति जांगिड उम्र 32 साल को जोधपुर से गिरफ्तार किया गया । वंही दूसरे मामले में केन्द्रीय कारागृह बीकानेर से पैरोल से फरार बन्दी के प्रकरण में पुलिस हैडकानि किशनसिह मय टीम द्वारा फरार आरोपी सुरेन्द्रसिह पुत्र रामसिंह जाति राजपूत उम्र 32 साल निवासी बुधसिह की ढाणी तनहोड सीकर को गिरफ्तार किया गया । बीछवाल पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ फरारी सम्बन्ध में पुलिस थाना बीछवाल मे प्रकरण दर्ज है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी गई, इस दौरान मिले सुरागो पर इस गिरफ्तारी की कार्यवाही को अंजाम दिया गया ।

..

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...