आयुर्वेद के उपनिदेशक चार हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी ने किया ट्रेप

प्रदेश के जैसलमेर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी ने आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ रोशन लाल शर्मा को 4000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जैसलमेर@जागरूक जनता । प्रदेश के जैसलमेर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी ने आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ रोशन लाल शर्मा को 4000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी जैसलमेर के उपाधीक्षक अनिल पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवादी मदन लाल माली ने कार्यालय में आकर परिवाद दर्ज करवाया कि उसकी एक गाड़ी आयुर्वेदिक विभाग के उपनिदेशक कार्यालय जैसलमेर में लगी है। और उस गाड़ी का बिल पारित करने के एवज में कमीशन के रूप में आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ रोशन लाल ने चार हजार की रिश्वत की मांग की है। जिसका सत्यापन करवाया गया और आज ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम देते हुए कार्यालय उप निदेशक आयुर्वेदिक विभाग जैसलमेर में कक्ष में ही रिश्वतखोर रोशन लाल शर्मा को चार हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया और आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...