मुस्लिम से शादी, 13 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, शशि कपूर संग की सबसे ज्यादा फिल्में

बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए मशहूर ये एक्ट्रेस शशि कपूर संग अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के लिए भी जानी जाती हैं। इस हिंदू एक्ट्रेस ने शादी के लिए मुस्लिम धर्म अपना लिया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शादी के लिए बदला था धर्म
‘अपुर संसार’ से लोकप्रियता हासिल करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने अपने फिल्मी करियर में ‘आराधना’, ‘अमर प्रेम’, ‘सफर’, ‘कश्मीर की कली’, ‘मौसम’ और ‘तलाश’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में दीं। अपने समय की टॉप हीरोइनों में से एक शर्मिला टैगोर अपनी फिल्मों से ज्याद पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। अपने करियर के पीक पर उन्होंने क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी। उनकी लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। हाल ही में उनकी बेटी सोहा अली खान ने कहा कि जब शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली से शादी करने का फैसला किया तो लोगों ने कहा कि यह सुसाइड करने से कम नहीं है। लोगों ने यह भी कहा कि वह अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती कर रही हैं। शर्मिला को शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाना पड़ा था।

शादी के लिए कबूल किया इस्लाम
नयनदीप रक्षित के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सोहा अली खान ने बताया कि उनकी मां शर्मिला टैगोर ने महज 13 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने आगे कहा, ‘उन्होंने 13 साल की उम्र से ही कमाना शुरू कर दिया था। वह फिल्मों में उस वक्त काम करती थीं जब लोग इस काम को गलत समझाते थे। उन्होंने अपने दिल की बात सुनकर दूसरे धर्म के व्यक्ति से शादी करने का फैसला किया। पूरी जिंदगी उनसे पूछा जाता रहा कि शादी के बाद उनके पति ने उन्हें काम करने की इजाजत कैसे दी और वह कहती थीं इजाजत का क्या मतलब है? मेरे पिता खुले विचारों वाले थे। वह हर चीज समझते हैं।’

राजेश खन्ना की मां बन कमाई शोहरत
सोहा अली खान ने बताया कि जब शर्मिला काम कर रही थीं तब फिल्मों में एक्ट्रेस का किरदार या तो हीरोइन का होता था या फिर मां का। उन्होंने कहा, ‘उनके समय में या तो आप हीरोइन होती थीं या मां। इस बीच आपको पता नहीं होता था कि क्या करना है। उन्हें हमेशा कुछ नया करना पसंद था।’ सोहा ने बताया कि जब शर्मिला ने राजेश खन्ना के साथ फिल्म ‘आराधना’ में काम किया, तब भी उन्होंने इसमें उनकी मां का रोल किया था। उनके बाल सफेद कर दिए थे जबकि उस समय उनकी उम्र करीब 26 साल थी।

शशि कपूर संग हिट हुई जोड़ी
शर्मिला टैगोर और शशि कपूर की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद थी। उन्होंने शशि कपूर के साथ 9 फिल्में की थीं। शशि कपूर के साथ की गई फिल्मों में ‘आ गले लग जा’, ‘मां बेटी’, ‘वक्त’, ‘स्वाती’, ‘आमने सामने’, ‘दूर देश’, ‘अनारी’, ‘पाप पुण्य’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बियानी कॉलेज में ‘नव्यायन-2026’ डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

लोक संस्कृति और संगीत के रंगों से सजी शाम जयपुर।...

Ram Lala ki Deepawali

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸           https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 28 October 2026

Jagruk Janta 28 October 2026Download जागरूक जनता अखबार पढ़ने के...