14 साल बाद शिल्पा की वापसी:शिल्पा की हंगामा-2, 23 जुलाई को रिलीज होगी

इसी दिन राज कुंद्रा की रिमांड पर फैसला आएगा

मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी 14 साल बाद ‘हंगामा-2’ से फिल्मों में वापसी कर रही हैं। यह फिल्म हॉटस्टार पर 23 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। शिल्पा और उनके फैन के लिए यह जश्न का वक्त होना चाहिए था, लेकिन राज कुंद्रा की पोर्न रैकेट में गिरफ्तारी के चलते सिर्फ शिल्पा ही नहीं पर शायद हंगामा-2 की पूरी टीम अब जश्न के मूड में नहीं होगी। शिल्पा एक कॉमेडी फिल्म से कमबैक कर रही हैं, लेकिन इसी वक्त उनकी निजी लाइफ में ट्रेजेडी हो गई है।

राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मतलब, 23 जुलाई को हंगामा-2 का ओटीटी प्रीमियर होगा, उसी दिन यह फैसला भी होगा कि राज का पुलिस रिमांड बढ़ाया जाएगा या उन्हें फिर ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा जाता है।

2007 में शिल्पा की आखिरी फिल्म आई थी
शिल्पा शेट्‌टी 2007 में ‘लाइफ इन मेट्रो’ और ‘अपने’ फिल्म में बड़े परदे पर नजर आई थीं। इसके बाद ‘ओम शांति ओम’ के पार्टी सॉन्ग में दिखाई दी थीं। बाद में वे ‘दोस्ताना’ के एक गाने में भी नजर आई थीं। शिल्पा ने बतौर प्रोड्यूसर फिल्म ‘ढिश्कियाऊं’ बनाई थी । इसमें भी उनका स्पेशल अपीयरेंस था।

प्रियदर्शन के लिए भी कमबैक फिल्म
अब 14 सालों बाद वे प्रियदर्शन की हंगामा-2 में नजर आने वाली हैं। शिल्पा के करियर के शुरुआती दिनों का हिट गाना ‘चुरा के दिल मेरा’ को इस फिल्म में रिक्रिएट भी किया गया है। फिल्म में वे मिज़ान ज़ाफरी के साथ इस गाने पर डांस करती नजर आएंगी।

इनके अलावा फिल्म में प्रणिता सुभाष और परेश रावल भी हैं। यह डायरेक्टर प्रियदर्शन की भी बॉलीवुड में कमबैक फिल्म है। प्रियदर्शन की बॉलीवुड में इससे पहले ‘रंगरेज़’ फिल्म 2013 में आई थी।

थिएटर के बदले ओटीटी पर कमबैक का शिल्पा को अफसोस नहीं था
शिल्पा इस फिल्म के लिए काफी जोश में थीं। शिल्पा ने बताया था कि उनकी कमबैक फिल्म बड़ी स्क्रीन पर रिलीज नहीं हो रही, उसका उन्हें कोई गम नहीं। वे इस बात को लेकर नर्वस नहीं थीं। उल्टा वे मान रही हैं कि ओटीटी पर कंटेंट ही सबसे अहम होता है और यह कॉमेडी फिल्म ओटीटी रिलीज की वजह से ज्यादा लोग देख पाएंगे।

सोशल मीडिया पर शिल्पा पॉपुलर, पर फिल्म को इसका फायदा नहीं
शिल्पा की सोशल मीडिया पर अच्छी फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 2.14 करोड़ फोलोअर्स हैं। इस सारी फॉलोइंग का फायदा भी हंगामा-2 के प्रमोशन में लिया जा सकता था।

आम दिनों में शिल्पा इस फिल्म का सोशल मीडिया पर प्रमोशन करती नजर आ सकती थीं। इन 14 सालों में भी शिल्पा कभी लाइमलाइट से दूर नहीं रहीं। योगा वीडियो, फिटनेस सेशन और टिक टॉक की वजह से वे हर बार सुर्खियों में रही हैं।

लेकिन, राज की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा सुपर डांसर रियलिटी शो से भी गायब हो रही हैं। आने वाले दिनों में शायद राज को जमानत मिल भी जाए तो भी शिल्पा के लिए टीवी शो, सोशल मीडिया, प्रमोशन सब फिर से शुरू करना इतना आसान नहीं होगा।

कोर्ट-कचहरी कोई नई बात नहीं, पर इस वक्त मामला गंभीर
और अभी तो यह तय होना भी बाकी है कि शिल्पा को भी इस केस में पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा या नहीं। राज के हर बिजनेस में शिल्पा पार्टनर रही हैं। इसलिए, शिल्पा को भी पुलिस पूछताछ का सामना करना पड़े, ऐसा हो सकता है। राज और शिल्पा के लिए कोर्ट -कचहरी के चक्कर काटना कोई नई बात नहीं है। मगर, इस बार मामला वाकई में बहुत गंभीर हो चुका है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 15 April 2026

Jagruk Janta 15 April 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...