कल बीकानेर में मेघा वेक्सीनेशन, शहर से लेकर गांवों तक वेक्सीन की रहेगी भरमार, आज रात 9 बजे स्लोट बुकिंग..

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर में एक बार फिर मेगा वेक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है जंहा गुरुवार को शहरी एंव ग्रामीण क्षेत्रों के सभी केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा । जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सेशन प्लान जारी कर दिए है । गुरुवार को होने वाले वेक्सीनेशन के लिए करीब 18 हजार कोविशिल्ड की डोज की व्यवस्था की गई है जिसमे 18+ 45+ 60+ के समान साझा रूप से वेक्सीन की डोज लगाई जाएगी । आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता ने जागरूक जनता को बताया गुरुवार को जिले में एक बार फिर से मेगा वेक्सीनेशन होगा जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है । जिसमे बीकानेर शहर के सभी 19 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा जिसके लिए आज रात करीब 9 बजे ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग ओपन होगी । वंही ग्रामीण क्षेत्रों के 78 केंद्रों पर ऑन स्पॉट बुकिंग की व्यवस्था के तहत टीकाकरण किया जाएगा । गुरुवार को होने वाले वेक्सीनेशन में कोविशिल्ड की डोज लगाई जाएगी जिसमें 10 प्रतिशत फर्स्ट डोज वालो के लिए व शेष सेकंड डोज वालो के लिए उपलब्ध रहेगी । साथ ही कल तीन जगहों पर वर्कप्लेस शेसन आयोजित किये जायेंगे जिसमे रेलवे हॉस्पिटल, मिलट्री हॉस्पिटल एंव AFS नाल सहित वेक्सीनेशन ऑन व्हील्स के माध्यम से भी टीकाकरण किया जाएगा ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...