शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार, अश्लील फिल्में बनाने का है केस

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। राज कुद्रां पर अश्लील फिल्म बनाने का आरोप है।

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का आरोप है।

क्राइम ब्रांच ने बताया है कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच ने आगे बताया कि इस मामले में सोमवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं। इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। जांच जारी है।

बताते चलें कि क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पहले राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। ये कोई पहला मौका नहीं जब राज कुंद्रा विवादों में है, वह पहले भी कई विवादों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।

राज कुंद्रा हाल ही में अपनी एक्स वाइफ कविता को लेकर किए गए खुलासे को लेकर चर्चा में रहे हैं। राज कुंद्रा का कहना था कि उनकी एक्स वाइफ कविता का उनके जीजा के साथ अफेयर था। उन्होंने कहा था, ‘मेरी मां ने मेरी पूर्व पत्नी कविता और मेरी बहन के पति वंश को एक साथ आपत्तिजनक स्थिति में कई बार रंगे हाथों पकड़ा था।’

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...