MGSU विश्वविद्यालय में कॅरिअर मार्गदर्शन वेबिनार 23 को, BSF डीआईजी देंगे डिफेंस सर्विसेज में जाने के गुर

बीकानेर@जागरूक जनता।  एमजीएस विश्वविद्यालय, बीकानेर के कॅरिअर काउंसलिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल द्वारा विद्यार्थियों के कॅरिअर मार्गदर्शन के लिए दिनांक 23 जुलाई 2021 को सुबह 11.00 बजे ऑनलाइन माध्यम से ’कॅरिअर इन डिफेंस सर्विसेज’ विषय पर वेबिनार का आयोजन करने जा रहा है। इस वेबिनार में बीएसएफ के उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ की-नोट स्पीकर के रूप में विद्यार्थियों को डिफेंस सर्विसेज में कैसे कॅरिअर बना सकते है, उसकी जानकारी देंगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के सम्मानीय कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह करेंगें।
सीसीपीसी की समन्वयक डॉ. अम्बिका ढाका ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस सेमिनार की मूल भावना जो युवा भारतीय सेनाओं में जाकर अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं उनको उचित मार्गदर्शन देना है।
वेबिनार कन्वीनर डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि वेबिनार में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को पूर्व पंजीयन करवाना होगा।
आयोजन सचिव अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि वेबिनार में विश्वद्यालय से संबद्धता प्राप्त महाविद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा विद्यालय के विद्यार्थियों भी अपना पंजीयन करवा सकता है।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. लीला कौर ने बताया कि इस वेबिनार को लेकर विद्यार्थियों में काफी अच्छा रूझान है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...