जिला कलक्टर ने देर रात ऑक्सीजन व्यवस्था का लिया जायजा

जिला कलक्टर ने देर रात ऑक्सीजन व्यवस्था का लिया जायजा

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने गुरुवार देर रात पीबीएम अस्पताल स्थित कोविड डेडिकेटेड एमसीएच विंग ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन सप्लाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने यहां भर्ती गंभीर मरीजों के लिए आक्सीजन की उपलब्धता और सप्लाई प्रेशर, इलाज तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा सख्त हिदायत दी कि किसी भी स्तर पर ऑक्सीजन का अपव्यय नहीं हो। यहां तैनात पुलिस कर्मी को इस पर नजर रखने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर मेहता रात ग्यारह बजे के बाद एमसीएच विंग पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने मरीजों तक पहुंचाई जा रही आक्सीजन के प्रेशर की जानकारी भी ली और कहा कि आक्सीजन के प्रेशर और आपूर्ति पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक बारीकी से निगरानी रखें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो।
मेहता ने कहा कि एक-एक मरीज का जीवन हमारे लिए अहम है और हमारी प्राथमिकता हर जीवन को बचाना रहनी चाहिए। किसी भी मरीज के इलाज में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं, आक्सीजन की उपलब्धता के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर बेस्ट सर्विस डिलीवरी के लिए चिकित्सक अतिरिक्त संवेदनशीलता रखें।


इस दौरान निगम आयुक्त ए एच गौरी, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आर्य, पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ गुंजन सोनी, डॉ सुरेंद्र वर्मा सहित वरिष्ठ चिकित्सा व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414