कचरा वाहन में वापस भेजा School का फर्नीचर, छात्राओं ने जताया रोष

  • चुनाव के बाद पीएम श्री बालिका स्कूल पहुंचा फर्नीचर
  • गंदगी देखकर छात्राओं ने बैठने से किया इनकार
  • शिक्षक नेता ने प्रशासन से की उचित परिवहन और मरम्मत की मांग

सिरोही से सरकारी व्यवस्था और स्वच्छता को लेकर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। नगर परिषद सिरोही के चुनाव के दौरान पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से उपयोग के लिए लिया गया फर्नीचर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद वापस स्कूल पहुंचाया गया। आरोप है कि फर्नीचर को कचरा वाहन में रखकर विद्यालय पहुंचाया गया। इसे देखकर स्कूल की छात्राओं ने नाराजगी जताई और फर्नीचर पर बैठने से इनकार कर दिया। छात्राओं के विरोध के बाद फर्नीचर की धुलाई और सफाई कराई गई, जिसके बाद उन्होंने उसका इस्तेमाल किया।

दरअसल, नगर परिषद सिरोही चुनाव के दौरान पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से फर्नीचर चुनावी व्यवस्था के लिए लिया गया था। चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जब यही फर्नीचर वापस विद्यालय पहुंचा तो उसे कचरा वाहन में लाया गया था।

फर्नीचर की स्थिति देखकर छात्राओं ने रोष जताया। बालिकाओं का कहना था कि इसी फर्नीचर का इस्तेमाल वे पढ़ाई के साथ-साथ भोजन के दौरान भी करती हैं। ऐसे में कचरा वाहन में लाए जाने से फर्नीचर पर गंदगी लगने को लेकर उन्होंने आपत्ति जताई और साफ-सफाई होने तक उस पर बैठने से इनकार कर दिया।

वरिष्ठ शिक्षक नेता गोपाल सिंह राव पोसालिया ने मामले को लेकर जिला प्रशासन से उचित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि नगर परिषद के पास ट्रैक्टर समेत अन्य संसाधन उपलब्ध हैं, इसके बावजूद विद्यालय के उपयोग में आने वाले फर्नीचर को कचरा वाहन से भेजना स्वच्छता की दृष्टि से उचित नहीं है।
छात्राओं के विरोध के बाद विद्यालय में फर्नीचर की धुलाई और सफाई करवाई गई। इसके बाद ही बालिकाएं उस पर बैठने के लिए तैयार हुईं।

गोपाल सिंह राव ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ओर से स्वच्छता अभियान को लेकर लगातार जागरूकता पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में सरकारी संस्थानों से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को भी स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता बरतनी चाहिए।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में विद्यालयों से लिया गया फर्नीचर वापस भेजते समय स्वच्छ और उचित वाहन का इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चुनाव के दौरान क्षतिग्रस्त हुए फर्नीचर की जांच कराकर आवश्यक मरम्मत भी कराई जाए, ताकि छात्राओं को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में पढ़ाई की सुविधा मिल सके।

रिपोर्ट-तुषार पुरोहित सिरोही

रिएक्ट करें
♥️  👍 👎 😊 🌸      

https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 16 September 2026

Jagruk Janta 16 September 2026Download रिएक्ट करें♥️  👍 👎 😊 🌸       https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414