रूट बदला:आज से नहीं जाएगी टूंडला स्टेशन, आगरा मंडल में मेगा ब्लॉक के चलते किया गया बदलाव

जयपुर। रेलवे प्रशासन ने जयपुर से अलवर, मथुरा, आगरा कैंट, राजा की मंडी, टूंडला होते हुए इलाहाबाद जाने वाली जयपुर-इलाहाबाद सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के रूट में बदलाव किया है। ट्रेन अब राजा की मंडी, टूंडला स्टेशनों के बजाए इटावा-उदी मोड़-भांडी-आगरा कैंट से होकर चलाई जाएगी। इस रूट में बदलाव के चलते ट्रेन का संचालन पहले की तुलना में 18 से 20 किलोमीटर अधिक हो रहा है।

दरअसल नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की ओर से आगरा सिटी और राजा की मंडी स्टेशनों के बीच तकनीकी कारणों का हवाला देकर मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस कारण जयपुर से इलाहाबाद और इलाहाबाद से जयपुर दोनों तरफ से ये ट्रेन डायवर्ट रूट इटावा-उदी मोड़-भांडी-आगरा कैंट से होकर संचालित की जा रही है। ये ब्लॉक लंबे समय तक लिया जाएगा, जिसके कारण जयपुर से टूंडला स्टेशन जाने वाले यात्रियों को असुविधा होगी। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगर इस ट्रेन का ये संचालन सफल रहा तो भविष्य में जयपुर से आगरा कैंट होकर आगे जाने वाली ट्रेनों को भी इसी रूट से चलाया जा सकता है।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...