RAS प्री का रिजल्ट जल्द:RPSC अध्यक्ष के रिटायरमेंट से पहले जारी होगा परिणाम, 988 पदों पर अक्टूबर में हुआ था एग्जाम

RPSC के कर्मचारी RAS प्री परीक्षा की OMR शीट के मूल्यांकन में जुट गए हैं।

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) RAS-प्री भर्ती परीक्षा 2021 के परिणाम जारी करने की तैयारियों में जुट गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि 1 दिसंबर से पहले परिणाम जारी हो जाएंगे। 1 दिसंबर को RPSC अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव रिटायर हो रहे हैं। प्रदेश में 27 अक्टूबर को 988 पदों के लिए परीक्षा हुई थी। आयोग एक महीने में ही परिणाम जारी करने की तैयारी में है। परिणाम जारी करने के अगले 3 महीने में मेंस (मुख्य) परीक्षा का आयोजन होगा।

6 लाख 48 हजार अभ्यर्थी

इस बार राज्य सेवा के 363 और अधीनस्थ सेवा के 625 पद हैं। इसके लिए 6 लाख 48 हजार 181 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से 3 लाख 20 हजार 34 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे। ऐसे में RPSC के कर्मचारी RAS प्री परीक्षा की OMR शीट के मूल्यांकन में जुट गए हैं। इससे पहले RPSC ने 8 से 10 नवंबर तक RAS प्री परीक्षा की आंसर-की जारी कर आपत्तियां मांगी थीं।

अधिकारी बोले- तकनीकी अड़चन न आई तो रिजल्ट इसी माह

आयोग के अधिकारियों के अनुसार, किसी प्रश्न पर तकनीकी आपत्ति और बड़ी अड़चन नहीं आई तो RPSC इसी महीने परिणाम जारी कर देगा। रिजल्ट से पहले ही RPSC ने मुख्य परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विशेषज्ञों से पेपर तैयार कराए जा रहे हैं।

यादव के रिटायरमेंट का दिन नजदीक आने से RPSC के नए अध्यक्ष पद पर नए नाम को लेकर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वर्तमान DGP एम एल लाठर, IPS बी एल सोनी समेत कई राजनेता भी इस दौड़ में हैं।

सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन प्रीलिम्स परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...