बीकानेर: पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर भाजयुमो शहर ओर देहात अध्यक्ष ने किया विरोध प्रदर्शन..

बीकानेर: पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर भाजयुमो शहर ओर देहात अध्यक्ष ने किया विरोध प्रदर्शन..

बीकानेर@जागरूक जनता। राजस्थान में पेट्रोल डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर शुक्रवार को भाजयुमो ने कलेक्ट्रेट परिसर में सीएम अशोक गहलोत का पोस्टर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया ।भाजयुमो शहर अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल – डीजल पर वैट करने के बाद राजस्थान के पड़ौसी राज्यों ने वैट कम कर दिया , परंतु राजस्थान सरकार अपना हठधर्मिता पर अड़ी हुई है । उन्होंने कहा कि गहलोत ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि वे पेट्रोल – डीजल पर वैट कम नहीं करेंगे । इसी के विरोध में आज बीकानेर शहर व देहात भाजयुमों ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध – प्रदर्शन किया । जिसमें भाजयुमो देहात अध्यक्ष जसराज सींवर , महामंत्री घनश्याम रामावत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...