न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में रहाणे करेंगे कप्तानी

17 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच घरेलू सरजमीं पर तीन टी-20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है, जबकि टेस्ट सीरीज को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा ने BCCI से आराम मांगा है और पहले टेस्ट के लिए अजिंक्य रहाणे टीम का कप्तान होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, विराट ने टी-20 के अलावा पहले टेस्ट के लिए भी BCCI से आराम मांगा है।

रोहित को कप्तान बनाने पर चल रहा था विचार
टी-20 वर्ल्ड कप में हिटमैन की शानदार फॉर्म और इंग्लैंड दौरे पर उनके प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए BCCI और चयनकर्ता पहले टेस्ट के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बनाने पर विचार कर रहे थे, लेकिन अब उनके आराम की बात सामने आने के बाद टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को कानपुर टेस्ट के लिए कप्तान बनाया जा सकता है। साथ ही विराट के पहले टेस्ट के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी पूरी सीरीज के लिए रेस्ट दिया जा सकता है।

कप्तानी में रहाणे का कमाल का रिकॉर्ड
विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अभी तक उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को टेस्ट टीम की कप्तानी करते देखा गया है। अनुभवी खिलाड़ी ने अभी तक कुल पांच टेस्ट मैचों में भारत की कमान संभाली है और चार मुकाबले जीतने में सफल रहे हैं। खास बात ये हैं कि अपनी कप्तानी में उन्होंने एक भी टेस्ट मैच नहीं गंवाया। चार जीत के अलावा एकक मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस साल कोहली की गैरमौजूदगी में भारत ने रहाणे की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 2-1 से ऐतिहासिक जीत हासिक की थी।

ऐसा है सीरीज का शेड्यूल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच 17 नवंबर को जयपुर, दूसरा मैच 19 नवंबर को रांची और आखिरी मैच 21 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज का आगाज 25 नवंबर को होगा और पहला टेस्ट कानपुर में खेला जाएगा। जबकि दूसरा टेस्ट 3 दिसंबर से 7 दिसंबर के बीच मुंबई में होगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...