पेंशन एवं पालनहार योजना में नाम जुड़ने से मिली राहत

पेंशन एवं पालनहार योजना में नाम जुड़ने से मिली राहत

बीकानेर@जागरूक जनता। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत छत्तरगढ़ की रामनगर ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में पेंशन योजना एवं पालनहार योजना में नाम जुड़वाने के लिए श्रीमती तारा देवी ने आवेदन प्रस्तुत किया।
शिविर प्रभारी ने इस पर तत्काल संज्ञान लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्मिकों को श्रीमती तारादेवी का नाम से पेंशन स्वीकृत करने एवं बच्चों का नाम पालनहार योजना में जोड़ने हेतु निर्देशित किया। जिस पर शिविर में ही तत्काल प्रभाव से तारादेवी के नाम से पेंशन स्वीकृत की गई एवं उनके 2 बच्चों निकिता एवं आरती का नाम पालनहार योजना में जोड़कर तारादेवी को सम्बल प्रदान किया गया। साथ ही श्रीमती विद्यादेवी को विधवा पेंशन स्वीकृत की गई। ग्राम पंचायत रामनगर निवासी श्री अनिल एवं मुखराम को विकलांगता पेंशन स्वीकृत की गई जिससे लाभान्वितों को राहत मिली। लाभान्वितों ने योजना का लाभ दिलाने पर माननीय मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का धन्यावाद ज्ञापित किया ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...