राजस्थान से टकराएगी RCB, CSK के सामने KKR, प्लेऑफ की रेस के लिए दोनों मुकाबलों के क्या हैं मायने?

IPL 2023: आईपीएल 2023 में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला है। इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की भी टक्कर होगी। इस दोनों मैचों के नतीजे से प्लेऑफ की स्थिति काफी साफ हो सकती है। चलिए इसे समझने की कोशिश करते हैं।

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए 14 मई यानी आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RR vs RCB) के बीच जयपुर में होगा। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर कोलकाता नाइटराइडर्स (CSK vs KKR) से होगी। टूर्नामेंट की वर्तमान स्थिति को दिखते हुए दोनों ही मुकाबले काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं। इन दोनों मैचों के रिजल्ट से आगे की स्थिति काफी हद तक साफ हो जाएगी।

राजस्थान बनाम आरसीबी
राजस्थान और बैंगलोर के इस रॉयल बैटल का बड़ा असर पॉइंट्स टेबल में देखने को मिलेगा। संजू सैमसन की टीम के 12 मैच में 12 पॉइंट हैं। वहीं आरसीबी के 11 मैच में 10 पॉइंट हैं। प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए दोनों को जीत चाहिए। यानी हारने वाली टीम के सफर आईपीएल 2023 में लगभग समाप्त हो जाएगा। क्योंकि हारने वाली टीम 14 पॉइंट्स तक ही पहुंच पाएगी और इतने से शायद प्लेऑफ में जगह नहीं मिल पाए। इसलिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

इन दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले की बात करें तो चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आरसीबी ने राजस्थान को 7 रनों से हराया था। संजू सैमसन की टीम बदला लेने में सफल रहती है तो आरसीबी का सफर भी समाप्त कर सकती है।

सीएसके बनाम केकेआर
चेन्नई सुपर किंग्स के 12 मैच में 15 पॉइंट हैं। 12 ही मैच में नीतीश राणा की कप्तानी वाली केकेआर के 10 पॉइंट हैं। चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच को जीतती है तो 17 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम भी बन जाएगी। लेकिन केकेआर जीतती है तो सीएसके लिए मुश्किल बढ़ जाएगी। उसे फिर अपना आखिरी मुकाबला जीतना ही होगा। वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स पूरी तरह आईपीएल से बाहर नहीं है। इस मैच में हार उसे पूरी तरह बाहर कर देगा। जीत से प्लेऑफ में पहुंचने की थोड़ी बहुत उम्मीद जिंदा रहेगा। वह भले ही न के बराबर होगी।

ईडन गार्डन्स पर खेले गए मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को हराया था। रहाणे और शिवम दुबे के बल्ले से तूफानी पारियां निकली थीं। टीम उस प्रदर्शन को दोहराकर प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बनना चाहेगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...