राजे 1 साल के लिए बनेंगीं मुख्यमंत्री! जेपी नड्‌डा को फोन कर मांगा सीएम पद, एक साल तक की जिम्मेदारी सौंपने की जताई मंशा

Vasundhara Raje Next CM Of Rajasthan: राजस्थान में 10 सालों तक मुख्यमंत्री रह चुकीं वसुंधरा राजे अब एक साल और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ सकती है। वसुंधरा ने पार्टी आलाकमान से राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में एक साल तक की जिम्मेदारी सौंपने की मंशा जताई है। एक न्यूज़ चैनल ने अपने सूत्रों के हवाले से ऐसा दावा किया है।

जयपुर: राजस्थान में दो बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाली भाजपा नेता वसुंधरा राजे फिर से सीएम की रेस में हैं। अन्य दावेदारों को इस रेस में पीछे छोड़ते हुए वसुंधरा अब 1 साल के लिए सीएम बन सकती हैं। एक न्यूज़ चैनल ने सूत्रों के हवाले से ऐसा दावा किया है। इसके अनुसार वसुंधरा राजे ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को फोन करते हुए एक साल के लिए मुख्यमंत्री पद मांगा है। बता दें कि राजस्थान में बहुमत हासिल करने के 7 दिन बाद भी भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपने मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की गई है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर न्यूज़ रिपोर्ट में कहा गया है कि वसुंधरा राजे ने अपनी दावेदारी को लेकर जेपी नड्‌डा से फोन पर बात की है। एक रिपोर्ट के अनुसार नड्‌डा से बातचीत में वसुंधरा ने 1 साल के लिए सीएम पद सौंपने की बात कही है। इस रिपोर्ट की मानें तो राजस्थान की दो बार की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अब तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने को दावेदारी पेश कर चुकी हैं। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पिछले 3 दिन से सुर्खियों में वसुंधरा राजे
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित हुए थे। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को राजस्थान में मुख्यमंत्री के चयन के लिए होने वाली विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की थी। सोमवार को तीनों पर्यवेक्षक राजस्थान पहुंचकर विधायकों से मुलाकात करने वाले हैं। विधायकों से मुलाकात के बाद विधायक दल की बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में ही मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने की संभवना है। हालांकि पिछले तीन दिन से वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।

दीया कुमारी, किरोड़ीलाल मीणा समेत आधा दर्जन नामों पर चर्चा
भारतीय जनता पार्टी की ओर अगला मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा? राजनीतिक गलियारों में यही सवाल सबसे बड़ा बना हुआ है। दरअसल, बीजेपी के भीतर और बाहर आधा दर्जन से अधिक मुख्यमंत्री की कुर्सी के दावेदारों की चर्चा है। इनमें वसुंधरा राजे का नाम जहां सबसे ऊपर है तो दीया कुमारी, किरोड़ीलाल मीणा, गजेंद्र सिंह शेखावत, ओम माथुर, अश्वनी वैष्णव और बाब बालकनाथ के नाम शामिल हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...