पाताल से भी ढूंढ लाएंगे कांग्रेसी भ्रष्टाचारियों को, डालेंगे हवालात में-गोपाल

  • कांग्रेस सांसद के ठिकानों से 300 करोड़ कैश मिलने पर BJP का जयपुर में प्रदर्शन
  • जयपुर शहर के BJP विधायक गोपाल शर्मा, कालीचरण सर्राफ, बलमुकुन्दाचार्य सहित बड़ी संख्या में BJP नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
  • चौमूं हाउस सर्किल पर पूतला दहन कर जताया विरोध

जयपुर। झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 300 करोड़ से अधिक कैश और 3 बैग ज्वेलरी मिलने के बाद सियासत गरमा गई है। इसके विरोध में जयपुर में भाजपा की ओर से शनिवार को भाजपा मुख्यालय स्थित चौमूं हाउस सर्किल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सर्किल पर पुतला दहन कर विरोध जताया।

इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक और पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ, विधायक बालमुकुंद आचार्य, सांगानेर विधायक भजन लाल, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष राघव शर्मा और आदर्श नगर से भाजपा प्रत्याशी रहे रवि नैय्यर समेत अन्य नेता मौजूद रहें।

विधायक गोपाल शर्मा के नेतृत्व में 22 गोदाम से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चौमूं हाउस सर्किल पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। इस बीच कार्यकर्ताओं ने गहलोत सरकार और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए गोपाल शर्मा ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, क्षेत्रिय दल भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाएंगे, वो जेल की हवा भी खाएगा और उसे पाई-पाई का हिसाब भी देना पड़ेगा। पाताल में भी भले ही भ्रष्टाचारी छुपा हो उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पाताल से बाहर निकाल कर जेल की सलाखों के पीछे भेजेंगे।

उन्होंने कहा कि कहा कि प्रदेश में बीते पांच वर्षों तक शासन कर चुकी गहलोत सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हुआ हैं। देश में जहां-जहां कांग्रेस का राज है, वहां भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका हैं। यह घटना जहा करोड़ों रुपए की बरामदगी यह दर्शाती है कि किस प्रकार कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 26 March 2025

Jagruk Janta 26 March 2025Download

कर्मचारी राज्य बीमा निगम से जनवरी में जुड़े 18.19 लाख नए सदस्य

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) से इस साल जनवरी...

टेक स्टार्टअप्स ने 2025 की पहली तिमाही में जुटाया 2.5 अरब डॉलर का फंड

घरेलू टेक स्टार्टअप्स ने कैलेंडर वर्ष 2025 की पहली...