AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया ‘राजस्थान एजुकेशन समिट 2026’ का आयोजन

जयपुर। एसोचेम राजस्थान स्टेट डेवलपमेंट काउंसिल ने शुक्रवार को ‘द ललित, जयपुर’ में ”राजस्थान एजुकेशन समिट 2026′ का आयोजन किया। समिट में नीति-निर्माता, शिक्षाविद, उद्योग प्रतिनिधि, विश्वविद्यालय, स्टार्टअप्स, तकनीकी विशेषज्ञ तथा विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि एक मंच पर इकट्ठे हुए और राजस्थान में शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से होने वाले बदलावों के भविष्य पर चर्चा की।
उद्घाटन सत्र में राजस्थान के कॉलेज शिक्षा विभाग आयुक्त ओम प्रकाश बैरवा, आईएएस, विशिष्ट अतिथि, डॉ श्वेता जैन डायरेक्टर आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल आईबीएस, प्रोफेसर निमित्त चौधरी वॉइस चांसलर राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी कोटा, प्रोफेसर एनपी पधी डायरेक्टर एमएनआईटी जयपुर, इंजीनियर ओमकार बग़रिया को- चैयरमेन एसोचैम राजस्थान स्टेट डेवलपमेंट काउंसिल उपस्थित रहे। शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तित्व भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। समिट के दौरान दो प्रमुख तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जो नवाचार, रोजगार क्षमता, उद्यमिता, एआई एकीकरण और भविष्योन्मुखी शिक्षा मॉडल जैसे विषयों पर केंद्रित रहे।

पहले तकनीकी सत्र का विषय “एजुकेशन टू एंटरप्राइज: राजस्थान के नवाचार एवं कौशल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण” रहा। इसमें शिक्षा जगत, एडटेक, एआई स्टार्टअप्स और उच्च शिक्षण संस्थानों के विशेषज्ञ उद्योग आधारित शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप संस्कृति और रोजगार के अवसरों को बेहतर बनाने पर विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर प्रोफेसर प्रदीप कुमार शर्मा रजिस्टर और प्रोवॉस्ट यूईएम जयपुर एवं मिस्टर नवीन गिडवानी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और वीपी सनस्टोन एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, डॉक्टर संदीप संचेती वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च रिलेशंस एंड एकेडमिक एडवाइजरी एलजेविर इंडिया, डॉ बृजेश सिंह डायरेक्टर सिंबोसिस स्किल एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पुणे, डॉक्टर धनेश्वर शर्मा डायरेक्टर और प्रोफेसर बिजनेस कम्युनिकेशंस जयपुरिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, श्री जयेश भट्ट फाउंडर ब्रेन स्कूल जयपुर एवं मिस्टर रिषभ नाग फाउंडर ह्यूमनली ए आई ने अपने विचार व्यक्त किए।

दूसरे सत्र का विषय “राजस्थान विज़न 2030: भविष्य के लिए तैयार शिक्षा तंत्र का निर्माण” रखा गया जिसमें नीति समन्वय, संस्थागत उत्कृष्टता, अनुसंधान, नवाचार और राजस्थान के युवाओं को आने वाली आर्थिक संभावनाओं के लिए तैयार करने पर केंद्रित रहा। देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों और संस्थानों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों जिनमें डॉ पी आर सोडानी प्रेसिडेंट आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, प्रोफेसर ए के सैनी प्रोफेसर एंड डायरेक्टर आईसीएफएआई टेक स्कूल, कैलाश राज सैनी चेयरपर्सन महात्मा ज्योतिबा फुले ग्रुप कॉलेज एंड हॉस्पिटल्स एवं विनीत जैन हैड कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस स्किट, लवीना खिलनानी, डिप्टी डायरेक्टर तक्षशिला बिजनेस स्कूल, कैलाश राज सैनी चेयरपर्सन महात्मा ज्योतिबा फुले ग्रुप ऑफ कॉलेज, ए के सैनी प्रोफेसर और डायरेक्टर आईसीएफई टेक स्कूल, विक्टर गंभीर प्रेसिडेंट जेईआरसी यूनिवर्सिटी, रितु गिलहोत्रा प्रेसिडेंट ऑफशियाटिंग सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी शामिल थे एवं अन्य वक्ता भी शामिल रहे। एसोचेम राजस्थान स्टेट डेवलपमेंट काउंसिल का लक्ष्य इस आयोजन के माध्यम से सरकार, शिक्षा जगत, उद्योग और स्टार्टअप्स के बीच सार्थक और परिणामकारी संवाद की नींव रखना है, जिससे राजस्थान को नवाचार आधारित शिक्षा और प्रतिभा विकास के एक अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके।
कार्यक्रम के अंत में एसोचैम हेड दिनेश माथुर ने आगंतुक अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया।

रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😮
जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14

जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

जागरूक जनता के youtube पेज को सब्सक्राइब जरूर करें
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...