प्रियंका रेसलर्स से मिलीं, गले लगाया:कहा- बृजभूषण को क्यों बचाया जा रहा, WFI अध्यक्ष बोले- अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं दूंगा

पानीपत। WFI अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर महिला पहलवान जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। शनिवार को इस प्रदर्शन का 7वां दिन है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी सुबह 7.45 बजे जंतर-मंतर पहुंचीं। कहा- अब तक FIR की कॉपी नहीं मिली है। सवाल है सरकार बृजभूषण को क्यों बचा रही।

उन्होंने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया से बात की। वे करीब एक घंटे धरना स्थल पर रहीं। 50 मिनट तक बातचीत करती रहीं। विनेश और साक्षी बातचीत करते हुए भावुक हो गईं। प्रियंका ने विनेश के सिर पर हाथ रखकर दिलासा दिलाया। उधर, यूपी में ब्रजभूषण ने कहा कि मैं पूरी तरह निर्दोष हूं। अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं दूंगा।

इससे पहले शुक्रवार देर रात बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दो FIR दर्ज की गई हैं। पहली- दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग रेसलर से यौन शोषण के मामले में बृजभूषण पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरी FIR अन्य 6 महिला रेसलर्स के यौन शोषण के आरोप में दर्ज हुई है।

प्रियंका ने कहा- बृजभूषण से इस्तीफा ले सरकार
पहलवानों से मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा, ‘जो FIR दर्ज कराई गई है, उसमें क्या है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वे इसे क्यों नहीं दिखा रहे हैं? जब ये पहलवान पदक जीतते हैं तो हम सभी ट्वीट करते हैं। गर्व महसूस करते हैं। आज ये सड़क पर बैठे हैं। इन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। ये सभी महिला पहलवान इस मुकाम तक आने के लिए काफी संघर्ष करती हैं और मैं यह नहीं समझ पा रही हूं कि सरकार बृजभूषण को क्यों बचा रही है। ब्रजभूषण पर इतने गंभीर आरोप हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सरकार उसे पद से हटाए। उससे इस्तीफा लेना चाहिए।’

प्रियंका ने कहा, ‘मुझे पीएम से कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि अगर उन्हें पहलवानों की चिंता है, तो उन्होंने अभी तक उनसे बात क्यों नहीं की। जब मेडल जीतकर आते हैं तो उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं। लेकिन अब तक उनसे बातचीत नहीं की। देश खिलाड़ियों के साथ खड़ा है। मुझे गर्व है कि पहलवान ऐसी चीज के लिए खड़े हैं और आवाज उठा रहे हैं।’

ब्रजभूषण ने कहा- मैं इस्तीफा दे दूंगा, लेकिन…
यूपी के गोंडा में बृजभूषण ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा कि यह यह खिलाड़ियों का धरना नहीं है। मैं पूरी तरह निर्दोष हूं। हरियाणा के 90% खिलाड़ी मेरे साथ हैं। अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं दूंगा। हर रोज नई डिमांड आ रही है। इस पूरे मामले में कांग्रेस का हाथ है। 12 साल से शिकायत क्यों नहीं की। अगर धरना दे रहे पहलवान इस्तीफे से मानेंगे, तो मैं दे दूंगा। अगर ये खिलाड़ी धरने से उठकर वापस घर जाएं, अपनी प्रैक्टिस करें तो मैं इस्तीफा भिजवा दूंगा।’

2011 से कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं बृजभूषण
उत्तरप्रदेश के गौंडा जिले की कैसरगंज सीट से भाजपा सांसद हैं। 2011 से कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। फरवरी, 2019 में लगातार तीसरी बार कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने गए थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 Febuary 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14जागरूक जनता WhatsApp...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...