नहीं खुलेंगे 5 सितंबर से प्राइमरी स्कूल:शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा बोले- बवाल मचाने के लिए झूठ बोल रहे हैं प्राइवेट स्कूल वाले

जयपुर। राजस्थान में 5 सितंबर से प्राइमरी स्कूल खोले जाने की अफवाहों पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने अंकुश लगा दिया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 5 तारीख से प्राइमरी स्कूल खोलने के मुद्दे पर कोई बात ही नहीं हुई। कुछ स्कूल संचालक सिर्फ बवाल खड़ा करने के लिए इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं, जबकि हकीकत में ऐसी कोई तैयारी नहीं है।

दरअसल, शुक्रवार को प्रदेशभर के निजी स्कूल संचालक जयपुर में इकट्ठा हुए थे। जहां 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा था। इस धरने से 5 सदस्य प्रतिनिधि मंडल शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात करने पहुंचा था। निजी स्कूल संचालक संघ के पदाधिकारियों ने मीडिया में अपनी मांगों पर सहमति की बात कही थी। उन्होंने बताया था कि कक्षा 9 से 12 तक स्कूल खोलने के बाद 5 सितंबर तक कक्षा 1 से 8 तक भी स्कूल खोल दिए जाएंगे, लेकिन अब शिक्षा मंत्री ने निजी स्कूल संचालकों की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है।

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि प्राइमरी स्कूल खोले जाने के लिए सबसे पहले चिकित्सा विभाग के सुझाव लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री स्तर पर चर्चा की जाएगी, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई तैयारी नहीं है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल संचालक संघ के पदाधिकारियों द्वारा गलत तथ्य फैलाए जा रहे हैं, जो सरासर गलत है। मेरी उनसे इस विषय पर कोई बातचीत नहीं हुई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ स्कूल संचालक भीड़ इकट्ठा कर नेतागिरी करने में लगे हैं, जो जनता को भ्रमित करने के लिए झूठ फैला रहे हैं। ऐसे झूठे लोगों से अब मैं भविष्य में कभी नहीं मिलूंगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...