रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर में स्थित चार जर्जर भवन मय बरामदे को गिराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। विद्यालय प्रशासन ने आम सूचना जारी कर बताया कि उक्त भवन अत्यंत जीर्ण-शीर्ण एवं असुरक्षित अवस्था में है।

विद्यालय की SMC/SDMC की अनुशंसा के आधार पर विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए संभावित दुर्घटना अथवा जनहानि रोकने के लिए भवन को गिराया जाना प्रस्तावित है।

विद्यालय प्रशासन ने आमजन को सूचित किया है कि यदि किसी व्यक्ति, संस्था या ग्रामवासी को जर्जर भवन को गिराए जाने के संबंध में किसी प्रकार की आपत्ति है, तो वह विज्ञप्ति जारी होने के तीन दिवस के भीतर विद्यालय कार्यालय में उचित साक्ष्यों के साथ लिखित आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।

सूचना में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तीन दिन की अवधि के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा तथा नियमानुसार भवन को सुरक्षित रूप से ढहाने की अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए जर्जर भवन को हटाने की प्रक्रिया शुरू की है।

रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸

https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414