द कश्मीर फाइल्स मूवी पर टिपप्णी के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपियों को किया गिरफ्तार..

द कश्मीर फाइल्स मूवी पर टिपप्णी के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपियों को किया गिरफ्तार..

अलवर । जिले की बहरोड़ पुलिस ने दलित युवक के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है । मामला द कश्मीर फाइल्स मूवी पर टिपप्णी करने से जुड़ा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एससी – एसटी एक्ट के तहत मंदिर के पुजारियों सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । जिसमे 27 वर्षीय अजय कुमार, 37 वर्षीय संजीत कुमार, 23 वर्षीय हेमन्त शर्मा, 25 वर्षीय परविन्द्र कुमार, 47 वर्षीय रामोतार, 24 वर्षीय नितिन जांगिड और 32 वर्षीय लीलाराम नाम लोग शामिल है । पुलिस के अनुसार अभी मामले की जांच जारी है ।

यह है मामला
पीड़ित युवक राजेश की ओर से बताया गया कि मैंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ मूवी पर कमेंट किया था । लिखा था कि मूवी में पंडितों पर अत्याचार होने की बात सामने आई । लोग इसके पक्ष में आए है, लेकिन जब दलितों पर आए दिन अत्याचार हो रहे हैं, तो क्या उस पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए । क्या देश में दलितों पर अत्याचार नहीं हो रहे ? । पीड़ित राजेश ने आगे बताया कि मैं आवेश में आ गया था। और मैंने जय भीम मूवी को टैक्स फ्री नहीं करने की भी बात कही थी । जय श्री राम और जय कृष्ण के बारे में मैंने कमेंट किया कि मैं नास्तिक हूं , मैं पूजा पाठ में विश्वास नहीं रखता और मेरी पोस्ट पर लोग श्री राम जय कृष्ण लगाते हैं , तो मैंने भी जय भीम लिख दिया था ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414