पीएम मोदी और बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना की हुई मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने पर हुई बातचीत

बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना इस समय भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात हुई।

नई दिल्ली. बांग्लादेश (Bangladesh) की पीएम शेख हसीना (Sheikh Hasina) दो दिवसीय भारत (India) दौरे पर देश की राजधानी दिल्ली में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के आमंत्रण पर शेख हसीना भारत आई है और उनका यह भारत दौरा 21-22 जून तक है। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण में कुछ दिन पहले शेख हसीना भी शामिल हुई थी और अब भारत के राजकीय दौरे पर आई हैं।

पीएम मोदी से हुई शेख हसीना की मुलाकात
पीएम मोदी और शेख हसीना की आज मुलाकात हुई। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की मुलाकात दिल्ली के हैदराबाद भवन में हुई।

पीएम मोदी और शेख हसीना के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता

पीएम मोदी और शेख हसीना के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। इस वार्ता के दौरान पीएम और शेख हसीना ने भारत-बांग्लादेश संबंधों को मज़बूत करने के साथ ही दूसरे कई अहम विषयों पर भी बातचीत की। भारत और बांग्लादेश के बीच कई सेक्टर्स में पार्टनरशिप को मज़बूत बनाने के लिए समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर किए गए।

पीएम मोदी और शेख हसीना ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित

दोनों ने एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी ने भारत-बांग्लादेश संबंधों पर बात की। साथ ही यह जानकारी भी दी कि भारत बांग्लादेश के लोगों के लिए ई-मेडिकल वीज़ा सुविधा शुरू करेगा। बांग्लादेश के रंगपुर में भारत का नया असिस्टेंट हाई कमीशन भी खोला जाएगा। पीएम मोदी ने बांग्लादेश को भारत के सबसे बड़े पार्टनर्स में से एक बतात्ते हुए यह साफ कर दिया कि वह बांग्लादेश के साथ संबंधों को खास अहमियत देते हैं। पीएम मोदी ने कई सेक्टर्स में भारत-बांग्लादेश की पार्टनरशिप पर भी बात की, जैसे कनेक्टिविटी, कॉमर्स, एनर्जी, डिजिटल, इकोनॉमिक पार्टनरशिप, भारत और बांग्लादेश को जोड़ने वाली 54 नदियाँ आदि। पीएम मोदी ने आज टी-20 वर्ल्ड कप में होने वाले भारत बनाम बांग्लादेश मैच पर बात करते हुए दोनों टीमों के अच्छा करने की इच्छा जताई। पीएम मोदी ने डिफेंस सेक्टर में भी बांग्लादेश के साथ संबंधों को मज़बूत करने की बात कही।

प्रतिनिधि मंडलों के साथ भी हुई मीटिंग

पीएम मोदी और शेख हसीना ने अपने प्रतिनिधि मंडलों के साथ भी मीटिंग की। इस मीटिंग में दोनों लीडर्स और उनके प्रतिनिधि मंडलों ने भारत-बांग्लादेश संबंधों, पार्टनरशिप और अन्य अहम विषयों पर चर्चा की।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...

भारत-जापान शैक्षणिक सहयोग से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : डॉ. मनीष बियानी

BICON-2026 के दूसरे दिन : इंटेलिजेंट हेल्थकेयर, एआई और...