कैंसर की निःशुल्क जांच के लिये होगा राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में दो दिवसीय शिविर का आयोजन

भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय और कैंसर केयर के सहयोग से होगा “कैंसर जांच आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन।

जयपुर. जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के अस्पताल परिसर में 2 एवं 3 जुलाई को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक “कैंसर जांच आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आमजन की कैंसर स्क्रीनिंग के लिए विभिन्न प्रकार की निशुल्क जांच करने के साथ कैंसर रोग के लक्षण, बचाव एवं रोग से संबंधित जानकारी कैंसर विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा आमजन को दी जाएगी।

कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने दो दिवसीय कैंसर जांच आपके द्वारा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की आज की बदलती जीवन शैली, गलत खानपान, धूम्रपान, समय पर जांच और जागरूकता के अभाव में कैंसर के रोगी बढ़ते जा रहे हैं। कैंसर की समय पर जांच एवं स्क्रीनिंग करने से इसका उपचार एवं निदान समय पर किया जा सकता है। आमजन में कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के अस्पताल परिसर में 2 और 3 जुलाई को निशुल्क जांच एवं जागरूकता शिविर भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल और कैंसर केयर के सहयोग से किया जाएगा।

राष्ट्रीय आयुर्वेद कैंसर परामर्श इकाई के प्रभारी प्रोफेसर शरद पोर्ट ने बताया दो दिवसीय शिविर में कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए स्तन जांच के लिए मेमोग्राफी, गर्भाशय जांच के लिए पेप स्मीयर टेस्ट, फेफड़ों की जांच के लिए एक्स रे, ओवरी जांच के लिए सीए 125, प्रोस्टेट की जांच के लिए पीएसए के साथ कई प्रकार की रक्त से जुड़ी जांच निशुल्क की जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...