दुकान खोलने की इजाजत दी जाए, कपड़ा व्यापारियों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

झुंझुनूं @ जागरूक जनता। झुंझुनूं में आज कपड़ा व्यापारियों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया सूरजगढ़ पिलानी झुंझुनू के कपड़ा व्यापारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा कपड़ा व्यापारियों की मांग है कि उन्हें भी दुकान खोलने की इजाजत दी जाए कपड़ा व्यापारियों का कहना है कि सरकार समय निर्धारित करें उस निर्धारित समय में हमें दुकानें खोलने का मौका दिया जाए कोरोना की गाइड लाइन को पूरा करते हुए दुकान खोलने की इजाजत दी जाए। कपड़ा व्यापारियों का कहना है की पिछली बार भी सीजन में लॉक डाउन लग गया था जिसकी वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ा था और इस बार भी सीजन में फिर लोग डाउन लगने से कपड़ा व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है घर के बिजली के बिल दुकानों के बिजली के बिल दुकान पर काम करने वाले लोगों को तनख्वाह देने की समस्या उनके सामने आ गई है सरकार ने उन्हें अभी तक किसी भी राहत पैकेज का ऐलान नहीं किया जिससे कपड़ा व्यापारियों की आर्थिक हालत बदतर होती जा रही है सरकार को जल्द इन समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि कपड़ा व्यापारी पर रोटी का संकट टाला जा सके।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...