बड़ी कार्यवाही : पांचू एसएचओ बिश्नोई ने आधी रात को बोला धावा,40 ग्राम स्मैक सहित तस्कर को दबोचा, देखे वीडियो


-नारायण उपाध्याय
बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर खाकी का एक जाना पहचाना नाम जिनका नाम अपराधियों के जेहन में आते ही कमकंपी सी छूट जाती है । एसपी प्रीति चन्द्रा की टीम के इस सिंघम पांचू एसएचओ विकास बिश्नोई की काले कारनामों में लिप्त बदमाशों पर शतकीय पारी जारी है जंहा वे अपनी टीम के साथ अपराध जगत पर कहर बनकर बरप रहे है । एसएचओ बिश्नोई का पुलिसिया तंत्र इतना मजबूत है कि थाना क्षेत्र में कोई भी आपराधिक गतिविधियां सिरे चढ़ ही नही पाती क्योंकि उससे पहले ही सीआई बिश्नोई की टीम उस पर धावा बोल कर उसके किये कराए पर पानी फेर देती है, चाहे वो दिन हो या काली रात हो ।
इसी क्रम में शुक्रवार आधी रात को एसएचओ विकास बिश्नोई मय टीम ने कार्यवाही करते हुए युवाओं की जिंदगी नरक बनाने की फिराक में बैठे दूसरे जिले के तस्कर को दबोच कर नशीली स्मैक बरामद की है ।
पांचू एसएचओ विकास बिश्नोई ने बताया कि शुक्रवार आधी रात को वे पुलिस जाब्ते के साथ थाना क्षेत्र में गश्त पर थे इस दौरान खुफिया तंत्र से सूचना मिली कि पांचू कस्बे में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया है जिसकी गतिविधियां कुछ ठीक नही लग रही । जिसकी इत्तला पर फौरन पांचू कस्बे में दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी 20 वर्षीय तस्कर बबलू जाट पुत्र मोटाराम जाट निवासी खारी कर्मखोता,नागौर को दबोच कर तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 40 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिस पर पुलिस टीम ने बबलू को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच नोखा थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद को सौंपी है,जंहा उससे कड़ी पूछताछ की जाएगी कि वह यह स्मैक कंहा से खरीद कर लाया व किसे सप्लाई करने वाला था । इस कार्रवाई को एसएचओ विकाश बिश्नोई मय टीम ओमप्रकाश एफसी, रामनिवास एफसी,अन्नाराम एफसी आदि टीम ने अंजाम दिया ।

जरा सी भनक लगते ही तुरंत बोल देते है धावा..
सीआई विकाश बिश्नोई जिस थाने में भी पदस्थापित रहे उस थाना क्षेत्र के अवैध धंधों खासकर नशे व तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों को जेल की काल कोठरी हवा खिलाने में रात दिन एक कर दिए । बिश्नोई की कार्यशैली इतनी फुर्तीली है कि आधी रात को भी जरा सी भनक लगी तो वे तुरंत मौका ना गंवाए धावा बोल देते है । इसी निडरता के चलते पुलिस महकमे में सीआई बिश्नोई बोल्डनेस और सिंघम पृष्ठभूमि वाले पुलिस अधिकारी के नाम से पुकारे जाते है ।

एसएचओ बिश्नोई जंहा रहे वंहा खेली धुरंधर पारी…
सीआई बिश्नोई वर्तमान में पाँचू थानाधिकारी के रूप में कमान संभाले हुए है । इससे पहले श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर,समेजा कोठी व बीकानेर के छतरगढ़, श्रीकोलायत के थानाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभा चुके है जंहा काले कारनामों में लिप्त बदमाशों को चुन-चुनकर जेल की हवा खिलाई जिसका असर अब तक है जंहा इन थाना क्षेत्रों में आज भी विकाश बिश्नोई के नाम से बड़े से बड़े अपराधियों के पसीने छूट जाते है ।

युवा पीढ़ी के मसीहा व उच्चअधिकारियों के पसंदीदा
उल्लेखनीय है,एसएचओ विकास बिश्नोई युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए जी-जान से जुटे हुए है जिसके लिए इन्होंने नशे के खिलाफ अनगिनत ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की है जिसको लेकर इस धंधे से जुड़े माफियाओं में विकास बिश्नोई नाम का डर सिर चढ़कर बोलता है । वंही अब तक की पुलिसिंग सर्विसेज में सीआई विकास बिश्नोई की छवि बेदाग अधिकारी के रूप में रही है इसी कार्यकुशलता, निडरता और एक्टिवनेस के चलते उच्चाधिकारियों की वे पहली पसंद बने हुए है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...