बीकानेर के युवक ने अहमदाबाद जाकर ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर के बिन्नाणी चौक से तीन दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव शुक्रवार की रात अहमदाबाद रेलवे स्टेशन की पटरियों के पास बरामद हुआ। मृतक युवक की जेब से बरामद आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त बीकानेर के बिन्नाणी चौक निवासी 40 वर्षीय अमित पुरोहित पुत्र मूलचंद पुरोहित के रूप में हुई। जो सात जुलाई की रात घरवालों को बिना बताये ही चला गया था। परिजन उसे तीन दिन से तलाश कर रहे थे । लापता हुआ अमित एक कंपनी में मार्केटिंग करता था,जो अपना मोबाइल भी घर छोड़कर चला गया था। परिजनों ने बताया कि अमित अक्सर अपने काम के सिलसिलें में दूसरे शहरों आना जाना करता था,जल्द लौट आने की उम्मीद में घरवालों ने उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई। शनिवार की सुबह उसके बिन्नाणी चौक स्थित घर पहुंचे नया शहर थाना पुलिस के सिपाही ने आधार कार्ड की फोटों प्रति के जरिये शिनाख्त कराई तो पता चला कि अहमदाबाद में ट्रेन की पटरियों पर मिला शव अमित पुरोहित का ही है। इस दुखद खबर से उसके घर परिवार में कोहराम सा मच गया। उसके वृद्ध पिता का रो रोकर बुरा हाल है। भाई भी समझ नहीं पा रहे कि अमित ने ऐसा कदम क्यों उठाया। अब उसके भाई और परिजन अहमदाबाद के लिए रवाना हुए हैं, जहां से उसका शव लेकर बीकानेर आएंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...